Now Reading
शादी के 14 साल पति को धोखा देकर पड़ोसी के साथ भागी पत्नी, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

शादी के 14 साल पति को धोखा देकर पड़ोसी के साथ भागी पत्नी, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

ग्वालियर। शादी के 14 साल बाद पत्नी14 साल का प्यार  भुला पड़ोसी के साथ चली गई। पति को छोड़ने का दिन भी करवाचौथ का चुना। अब पति अपने दो मासूम बच्चांे को लेकर पति अपनी पत्नी को तलाश करने के लिए बार-बार पुलिस अफसरों के दफ्तरों के बाहर पहुंचकर गुहार लगा रहा है। पति का कहना है कि किसी भी तरह उसकी पत्नी को ढूंढ़कर लाया जाए। उसकी पत्नी का कोई दोष नहीं हैं, पड़ोसी उसकी पत्नी को बहलाकर ले गया है। घर से गहने-नकदी भी गायब है। पुलिस अफसर अब इस मामले में उसे पकड़ रहे हैं जिस पर पति ने संदेह जताया है।

बंटी जोशी झांसी रोड विक्की फैक्ट्री स्थित नई बस्ती में रहता है। साथ ही प्राइवेट नौकरी करता है। बंटी जोशी की शादी 14 साल पहले जालौन उत्तर प्रदेश की रहने वाली सुधा जोशी के साथ हुई थी। जिसके बाद दोनों ही सुखी जीवन यापन कर रहे थे। दोनों के एक 7 साल का बेटा मिंकू जोशी और एक 8 साल की बेटी प्रियंका जोशी है। पर करवाचौथ (24 अक्टूबर) की रात ने बंटी की पूरी जिंदगी उलट पलट कर रख दी। करवा चौथ वाले दिन बंटी जोशी का विवाद पड़ोसी रुस्तम गोड और अनिल परिहार से हुआ था। जिसके बाद वह कमरे में चला गया और दोनों आरोपी उसकी पत्नी के साथ साथ नगदी और जेवर लेकर भाग निकले। जिसकी शिकायत फरियादी ने झांसी रोड थाने पहुंचकर की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया और इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। तब से लेकर अभी तक फरियादी अपने दोनों बच्चों के साथ पुलिस दफ्तरों की चौखट के चक्कर काट रहा है। इसके बावजूद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई उसे तलाशने में नहीं की। जिसकी फरियाद लेकर फरियादी अपने दोनों बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पर एसपी अमित सांघी से करने पहुंचा। उसने एसपी से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी को जल्द से जल्द उसे वापस दिलाया जाए। वहीं एसपी ने थाना प्रभारी को इस मामले को लेकर उसकी पत्नी को जल्द से जल्द ढूंढने का आदेश दिया है। अब देखना यह है कि बंटी जोशी को उसकी पत्नी को पुलिस कितनी जल्दी तलाश कर उसके हवाले करती है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top