Now Reading
भाजयुमो के छह जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, कांग्रेस ने भी विभिन्न् प्रकोष्ठों में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए 

भाजयुमो के छह जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, कांग्रेस ने भी विभिन्न् प्रकोष्ठों में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए 

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार ने छह जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इससे पहले सोमवार को भाजयुमो में पांच जिलाध्‍यक्षों की नियुक्‍तियां की गई थीं। बुधवार को भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष वीडी शर्मा की सहमति से वैभव पवार ने छह जिलों में बनाए गए नए अध्‍यक्षों की सूची जारी की। इसमें भोपाल नगर में अजय पाटीदार, सिवनी में अजय राहंगडाले, पन्‍ना में भास्‍कर पांडे, शहडोल में प्रियम त्रिपाठी, आगर में प्रवेश गुप्‍ता और सागर में यश अग्रवाल को भाजयुमो का जिला अध्‍यक्ष बनाया गया है। इससे पहले सोमवार को मंडला में आशीष झारिया, अविनाश छाबड़ा डिंडौरी, विकास माहेश्वरी आलीराजपुर, मनोज ठाकुर इंदौर ग्रामीण और भरत यादव को दमोह जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।उधर, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विभिन्न् प्रकोष्ठों में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं।

डीपी धाकड़ को कांग्रेस पंचायत राज प्रकोष्ठ का जिम्मा
पंचायत चुनाव को देखते हुए पंचायत राज प्रकोष्ठ का अध्यक्ष डीपी धाकड़ को बनाया है। वहीं, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष निकेश सिंह चौहान, महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ का अध्यक्ष प्रियंका किरार को नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी जेपी धनोपिया और कांग्रेस अध्यक्ष उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने प्रकोष्ठों में नियुक्त प्रदेश अध्यक्षों को नियुक्त पत्र सौंपे। मध्य प्रदेश कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष पुनीत टंडन, खादी एवं ग्रामोद्योग प्रकोष्ठ में वासुदेव शर्मा और मप्र कांग्रेस सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष सजी इब्राहिम को बनाया गया है। धनोपिया ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के निदेश पर नियुक्तियां की गई है। उन्होंने अध्यक्षों से अपेक्षा की है कि वे प्रकोष्ठों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़कर संगठन की मजबूती के लिए काम करें।
View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top