Now Reading
न्यूनतम तापमान में साढे चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट ,दिन में धूप निकलने से राहत

न्यूनतम तापमान में साढे चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट ,दिन में धूप निकलने से राहत

ग्वालियर । बंगाल की खाड़ी व पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को कम हो गया। इस कारण आसमान साफ हो गया, जिससे न्यूनतम तापमान में साढे चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे रात में ठंडक बढ़ गई। आसमान साफ होने से तेज धूप निकल आई। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन में ठंड से राहत रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, इस कारण अभी रात में कंपाने वाली ठंड नहीं आ वाली है।

बंगाल की खाड़ी व पश्चिमी विक्षोभ ने शहर के मौसम को बदल दिया था। गत दिवस सुबह बादल छाए और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मध्य प्रकार का कोहरा भी छाया। इससे न्यूनतम तापमान 14.5 डिसे पर पहुंच गया। सामान्य से 6.3 डिसे अधिक रहा। दिन में भी बादल छाए रहे, लेकिन मौसम में ठंडक नहीं बढ़ सकी। इस कारण दिन व रात में ठंड गायब हो गई है। शहर कड़ाके की ठंड के लिए तरस गया है। इस बार बंगाल की खाड़ी व अरब सागर में लगातार कम दबाव के क्षेत्र विकसित हो रहे हैै। इस कारण ठंड रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। दिसंबर का एक सप्ताह बीत गया। इस सप्ताह में बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन मावठ नहीं हो सकी। हर दिन मौसम बिगड़ रहा है।बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान आया है। उत्तर पूर्वी हवा चल रही है। यह हवा अपने साथ नमी लेकर आ रही है। नमी के कारण दो दिन से बादल छाए हुए हैं। बादलों ने रात का तापमान बढ़ा दिया है।जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) गुजर रहा है। महाराष्ट्र के पास चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। अरब सागर से भी नमी आ रही है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top