Now Reading
शहर के मौसम का फिर बदला मिजाज, सुबह हल्की बूंदाबांदी , कोहरा भी छाया

शहर के मौसम का फिर बदला मिजाज, सुबह हल्की बूंदाबांदी , कोहरा भी छाया

ग्वालियर. बंगाल की खाड़ी में आया चक्रवातीय तूफान व पश्चिमी विक्षोभ ने शहर के मौसम को फिर से बदल दिया। सोमवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे हल्का कोहरा भी छाया। इससे दृश्यता 1000 मीटर पर रही। बादलों से न्यूनतम तापमान 14.5 डिसे पर पहुंच गई, जिससे रात में ठंड गायब होग गई। रात में पंखे चलाने की स्थिति बनने लगी है। मौसम विभाग ने दिन में भी बादल छाने के आसार रहेंगे। इससे दिन का तापमान स्थिर रह सकता है।

अरब सागर का कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने से एक दिन ही साफ हो सका था। जिससे न्यूनतम तामपान में गिरावट दर्ज होने से 9.5 डिसे पर आ गया। यह गिरावट एक दिन की थी, लेकिन दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 27.2 डिसे पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में तूफान आया है, जिससे हवा का रुख पूर्वी हो जाएगा। साथ ही जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इस कारण शहर में कड़ाके की ठंड एक सप्ताह तक टल गई है। 8 दिसंबर के बाद ही न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है।अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से शहर में एक हफ्ते से बादल छाए रहे और दो दिन तक बूंदाबांदी का दौर चला। बादलों के चलते न्यूनतम तापमान 14 डिसे पर पहुंच गया था, जिससे रात में ठंड घट गई थी, लेकिन दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई। जिससे दिन में ठंड बढ़ गई। इस सिस्टम का असर खत्म होने से शहर का मौसम बदल गया। धूप निकलने से दिन में ठंड घट गई और काफी राहत रही। जबकि रात में बढ़ गई। यह ठंड एक दिन की थी।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top