Now Reading
ग्वालियर में आसमान साफ , न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज , दिन में मिलेगी राहत

ग्वालियर में आसमान साफ , न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज , दिन में मिलेगी राहत

ग्वालियर । अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने से शनिवार को आसमान साफ हो गया। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। 9.5 डिसे पर आ गया। जिससे रात में ठंड बढ़ गई। सुबह के समय कपकपी रही। दिन में आसमान साफ रहने से धूप निकलेगी, जिससे दिन में ठंड से राहत रहेगी। तीन दिन से जो ठंड दिन में हो रही थी, वैसी ठंड रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर से फिर से रात के तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।

अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के असर से शहर में चार दिन से बादल छाए हुए हैं। दो दिन तक बूंदाबांदी हुई। यह सिस्टम महाराष्ट्र तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया, लेकिन शुक्रवार-शनिवार की रात में इस सिस्टम का असह खत्म हो गया। सुबह से आसमान साफ हो गया। इससे तेज धूप निकल आई और धूप सेंकने के लिए लाेग छतों पर निकल आए।बंगाल की खाड़ी में जवाद नाम का तूफान आ रहा है। इस तूफान का रुख उत्तर की ओर है। इससे हवाएं पूर्वी हवाएं चल सकती है। ये हवाएं अपने साथ नमी लेकर आएंगी, जिससे शहर में बादल छाने के आसार हैं। 4 दिसंबर को जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से भी बादल छाने के आसार रहेंगे। इस कारण रात के तापमान में ज्यादा गिरावट के आसार नहीं है।रात में ठंड से 8 दिसंबर तक राहत रह सकती है। उत्तरी हवा चलने पर ही ठंडक बढ़ने के आसार हैं।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top