Now Reading
मायावती बोली-जनता को आए दिन चुनावी प्रलोभन दिए जा रहे, अपनी सरकार में भाजपा व सपा ने क्यों नहीं पूरे किये वादे

मायावती बोली-जनता को आए दिन चुनावी प्रलोभन दिए जा रहे, अपनी सरकार में भाजपा व सपा ने क्यों नहीं पूरे किये वादे

बसपा प्रमुख मायावती ने विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा, सपा और कांग्रेस पार्टी के द्वारा किये जा रहे वादों पर सवाल उठाए है। मायावती ने कहा जब इनकी सरकार रही तब कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। अब चुनाव से पहले प्रदेश की जनता को लुभाने व गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभ्ज्ञन भरेजो चुनावी वादों की झड़ी लगाई जा रही है, जिनको सत्ता में आने के बाद अधिकांश: भुला दिया जाता है। अभी तक का इनका यही इतिहास रहा है। जनता इनसे सतर्क रहे।

भाजपा, कांग्रेस की जहां सरकारें हैं वह क्यों नहीं किया
बसपा प्रमुख ने सत्तारुढ़ भाजपा पार्टी पर करते हुए कहा कि, जो वादे कर रही है़ वे काम उन्होंने यहां अपनी सरकार के रहते हुए क्यों नहीं किए। यहीं नहीं कांग्रेस पार्टी भी महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट व स्कूटी आदि देने के जो वादे कर रही है वे काम इन्होंने अपनी राज्यों में क्यों नहीं किया है। यह भी सोचने की बात है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top