ग्वालियर ठंड से ठिठुरा, तापमान 8 डिसे पर आया, सड़काें पर जलने लगे अलाव

ग्वालियर। जम्मू-कश्मीर से आ रही ठंडी हवाओं ने ग्वालियर में ठिठुरन बढ़ा दी है। मंगलवार से सर्दी के तेवर तीखे हाे गए। बुधवार काे सुबह मार्निंग वाक पर जाने वाले लाेग गर्म कपड़ाें में लिपटे दिखाई दिए। दो दिन में न्यूनतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। 17 डिग्री सेल्सियस से घटकर मंगलवार को आठ डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे रात में ठिठुरन बढ़ गई। सामान्य से 2.6 डिसे कम रहने से ठंड की चुभन भी अधिक रही। दिन में धूप निकलने से राहत रही, लेकिन सूर्य अस्त के बाद ठंड बढ़ गई। प्रदेश में ग्वालियर की रात सबसे ठंडी रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं, क्योंकि दो किमी प्रतिघंटे की गति से उत्तरी हवा चली है। यह हवा जारी रहने के आसार हैं।
अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र कम हो गया है। इस कारण दक्षिण से हवा का चलना बंद हो गया। मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम भी अभी नहीं बना है। इस कारण आसमान साफ हो गया है। उत्तर से पश्चिमी की ओर हवा चलना शुरू हो गई है। इस कारण जम्मू-कश्मीर से ठंडी हवा आ रही है। इस ठंड के कारण रात के तापमान में गिरावट आ रही है। तापमान में अचानक आई गिरावट से ठंड बढ़ गई। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी राहत की उम्मीद नहीं है।
ऐसा रहेगा मौसम
– आसमान साफ रहेगा। उत्तरी हवा के चलते तापमान में गिरावट जारी रहेगी। तापमान 6 से 8 डिसे के बीच दर्ज हो सकता है। रात में कंपाने वाली ठंड और बढ़ेगी।
– दिन में भी उत्तरी हवा चलने के आसार हैं। इस हवा से दिन में ठंडक का अहसास रहेगा।
– सीजन का सबसे कम तापमान मंगलवार को दर्ज हुआ है। नवंबर के पूरे हफ्ते इसी तरह की ठंड रहने वाली है।