भाजपा नेता अशाेक जैन काे थाने के सामने पीटा, फिर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया

ग्वालियर। ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ताेमर के करीबी एवं भाजपा नेता अशाेक जैन काे दाेस्ती काफी भारी पड़ी है। उनके दाेस्त के परिवार में विवाद हुआ। इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। स्वजनाें काे आशंका थी कि भाजपा नेता के इशारे पर एफआइआर हुई है, इसलिए गुस्साए परिजनाें ने भाजपा नेता की मुरार थाने के सामने जमकर मारपीट कर दी। इस मामले में दाेनाें पक्षाें पर मामला दर्ज हुआ है। भाजपा नेता के खिलाफ भादवि की धारा 354, 34, 457 के तहत मामला दर्ज हुआ है। क्याेंकि फरियादी पक्ष की महिलाओं ने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आराेप लगाया था।
घासमंडी निवासी दीक्षित परिवार के बीच पुश्तैनी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते आधी रात तक मुरार थाने में हंगामा होता रहा। आदर्श ने अपने भाई मंटू व विवेक के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। आरोपित भाइयों को संदेह है कि उनके खिलाफ एफआइआर भाजपा नेता अशोक जैन के इशारे पर हुई है। पहले इन लोगों ने भाजपा नेता के घर पर हमला किया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने आने पर अशोक जैन के साथ इन लोगों ने मारपीट कर दी। मंटू का आरोप है कि उसके साथ थाने में मारपीट हुुई है। वहीं इस मामले में अशोक जैन का कहना है कि कुछ गुंडों ने उनके घर पर हमला किया है। रात डेढ़ बजे तक दोनों पक्ष थाने पर जमे हुए थे और एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे। फरियादी पक्ष की महिलाओं ने भाजपा नेता पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का भी आराेप लगाया था। देर रात दाेनाें पक्षाें पर क्रास में कायमी कर ली गई है।आजाद नगर निवासी आदर्श दीक्षित पुत्र आनंद दीक्षित ने सोमवार की दोपहर को घर में घुसकर मारपीट करने का मामला अपने भाई मंटू व विवेक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। आदर्श व मंटू छह भाई हैं। आदर्श के भाइयों को संदेह है कि अशोक जैन उनके बड़े भाई का साथ दे रहे हैं। थाने पर हंगामा होने की सूचना मिलते ही सीएसपी भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही थाटीपुर व सिरौल थाने से भी पुलिस बल बुला लिया गया था। मंटू पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगा रहा था।