मोहना के जंगल में दो चरवाहों को गनपॉइंट पर बंधक बनाकर 100 से अधिक मवेशियों को लूटा

ग्वालियर-डकैत गिरोह ने मोहना के जंगल में दो चरवाहों को गनपॉइंट पर बंधक बनाकर 100 से अधिक मवेशियों (बकरियों) को लूटा है। चरवाहों को वह छोड़ गए हैं। रविवार को कल्ली-महावीरा गुर्जर गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वारदात का पता चलते ही पुलिस हरकत में आई। चार थानों का फोर्स जंगल में उतारा गया। पुलिस ने करीब 8 घंटे सर्चिंग ऑपरेशन चलाया, लेकिन डकैत गिरोह और एक भी मवेशी हाथ नहीं आए हैं। डकैत जंगल के रास्तों से परिचित हैं और पुलिस को चकमा देकर निकल गए हैं।
रविवार को मोहना के जंगल में कल्याण सिंह ओढ़ अपने साथियों के साथ मवेशियों को चराने के लिए गए थे। अभी वह मोहना के जंगल में कुछ अंदर पहुंचे तो 4 से 5 हथियारबंद डकैतों ने उन्हें घेर लिया। डकैतों पर बंदूकें और कट्टे थे। गनपॉइंट पर चरवाहांे को लेकर बंधक बनाया। डकैत उनको घेरकर जंगल में ले गए। यहां से उनके एक सैकड़ा मवेशी (बकरे-बकरियां) लूट ले गए हैं। बदमाशों जाते समय चरवाहों को छोड़ दिया है। साथ ही यह कहा है कि पुलिस के पास जरुर जाना और दहशत की पूरी कहानी सुनाना। जब चरवाहे गिड़गिड़ाए और कहा कि उनके पास यह मवेशी ही है जिनसे उनका जीवन का गुजारा होता है। इस पर डकैत चरवाहों को 8 मवेशी वापस कर गए हैं। लूटे गए मवेशियो की कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके बाद डकैत गिरोह जंगल में चले गए।-जब पुलिस को जंगल में डकैतों की मूवमेंट की खबर मिली तो मोहना, घाटीगांव, आरोन, भंवरपुरा की पुलिस को जंगल मंे सर्चिंग के लिए भेजा गया। पुलिस ने करीब 8 घंटे तक जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन एक भी डकैत हाथ नहीं आया है। पुलिस हैरान है कि इतनी संख्या में मवेशी लेकर डकैत किस रास्ते से गायब हो गए हैं। जंगल के रास्ते पुलिस से ज्यादा बेहत्तर डकैत गिरोह जानते हैं। चरवाहांे ने पुलिस को बताया कि डकैतांे का हुलिया कल्ली और महावीरा गुर्जर जैसा लग रहा था। चार से पांच डकैत थे। दो की उम्र 40 से 45 साल के बीच होगी। दो की उम्र 30 से 35 साल के होंगे। सभी के हाथों में बंदूक और कट्टे थे। सभी फौजी की तरह कपड़े पहने हुए थे। इसी आधार पर पुलिस पड़ताल कर रही है। चार दिन पहले भी घाटीगांव के सिमरिया में दो चरवाहों को अपह्रत किया गया था।
दो दिन से डकैतों का मूवमेंट
वारदात के बाद गांववालों ने खुलासा किया है किया है कि डकैतों का दो दिन से मूवमेंट था। वह जंगल में दुबके हुए थे। पेहसारी के जंगल में भी मूवमेंट सामने आया था। पुलिस का मानना गांववालों ने महावीरा गुर्जर उल्फा व उसके गिरोह के रूप में पहचान की है। कल्ली-महावीरा गुर्जर गिरोह चंबल में मुरैना का रहने वाला है। यह इलाका उसके मूवमेंट में आता है। मवेशी लूटना उ सके गिरोह की पुरानी आदत है।घाटीगांव थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि मोहना के जंगल मंे चरवाहों से 92 मवेशी कुछ बदमाश ले गए हैं। पुलिस ने सर्चिंग की है, लेकिन कोई बदमाश हाथ नहीं आया है। पुलिस सर्चिंग कर पड़ताल कर रही है।