रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आए, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर एवं सांसद विवेक शेजवलकर ने किया स्वागत

ग्वालियर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर आए। उनके स्वागत के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर सहित तमाम जनप्रतिनिधि माैजूद थे। रक्षा मंत्री ने विमानतल पर वायुसेना के अधिकारियाें से भी चर्चा की है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 10.15 बजे विशेष विमान से ग्वालियर के महाराजपुरा विमानतल पर पहुंचे। यहां पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ताेमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, ग्रामीण अध्यक्ष काैशल शर्मा, जय सिंह कुशवाह, पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चाैधरी, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, पूर्व साड़ा अध्यक्ष राकेश जादाैन, दीपक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि माैजूद थे। यहां पर जब सांसद ने पुष्प भेंट कर रक्षा मंत्री का स्वागत किया ताे उन्हाेंने पूछा कि आप कैसे हैं। साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियाें से भी रक्षा मंत्री ने चर्चा की है। रक्षा मंत्री की आगवानी करने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंबल राजेश चावला, कलेक्टर काैशलेंद्र विक्रम सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश हिंगणकर व पुलिस अधीक्षक अमित सांघी सहित वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी माैजूद थे। इस दाैरान रक्षा मंत्री ने वायुसेना के अधिकारियाें से भी चर्चा की है। महाराजपुरा एयरबेस पर जनप्रतिनिधियाें से भेंट करने के बाद रक्षा मंत्री हेलीकॉप्टर से झांसी के लिए रवाना हाे गए। जहां गृह मंत्री डा नराेत्तम मिश्रा उनकी आगवानी करने के लिए पहुंच गए हैं। खबर है कि झांसी में कार्यक्रम में शामिल हाेने के बाद रक्षा मंत्री दतिया भी जाएंगे। शाम लगभग 4 बजे वापस ग्वालियर आएंगे और यहां से विमान द्वारा रवाना हाेंगे।