ग्वालियर में घर में घुसकर दंपती को गोली मारी, दोनों घायल
November 16, 2021

ग्वालियर।ग्वालियर के जनकगंज में एक युवक ने घर मे घुसकर व्यवसायी दंपती को गोली मार दी। पति-पत्नी दोनों घायल हो गए हैं। पुलिस मौके पर है। गोली लगने से सोनिया और उनके पति राजेश वाधवानी घायल हुए हैं।
ग्वालियर के जनकगंज थाना इलाके में झूलेलाल कालाेनी में बदमाशाें ने घर में घुसकर एक दंपती काे गाेली मार दी। हादसे में घायल पति पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलाें काे अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशाें का सुराग हासिल करने के लिए घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमराें काे खंगाला जा रहा है।झूलेलाल कालाेनी निवासी राजेश वाधवानी एवं उनकी पत्नी साेनिया काे रात दाे बजे अज्ञात बदमाशाें ने गाेली मार दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी माैके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच में जुटे हुए हैं।