नहर में डूबी महिला की लाश मिली:पहाड़गढ़ से तैरते हुई लाश जौरा के अलापुर में आकर मिली

मुरैना के पहाड़गढ़ की नहर में डूबी वृद्ध महिला बैजयंती की लाश शनिवार को जौरा के पास अलापुर में मिली है। महिला शुक्रवार को पहाड़गढ़ में नहर में डूब गई थी। महिला अपनी साथी महिलाओं के साथ नहाने गई थी। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया था जिससे वह नहर में जा गिरी थी।
आपको बता दें कि जिस समय महिला नहर में गिरी थी, नहर के पानी का बहाव बहुत तेज था। महिला जैसे ही पानी में गिरी वह तेज बहाव के साथ लगभग 200 मीटर तक पानी के ऊपर बही, उसके बाद वह डूब गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस व प्रशासन को इसकी खबर की। नायब तहसीलदार सहित पुलिस मौके पर पहुंची थी।SDRAF की टीम बुलाई गई थी। टीम ने देर शाम तक महिला का शव खोजा लेकिन नहीं मिला। बाद में टीम के सदस्य कुछ-कुछ दूरी पर जाल लगाकर लौट गए थे। आज फिर रेस्क्यू किया गया। इसी दौरान महिला का शव उसी नहर में तैरते-तैरते जौरा के पास अलापुर तक पहुंच गया। वहां पुलिस ने शव को निकाल लिया। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।