मामू गैंग के कारनामों को उजागर करेगा राष्ट्रीय जनजागरण अभियान – दिग्विजय सिंह

भोपाल। कांग्रेस पार्टी जल्द ही देशभर में जनजागरण अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान का प्रभारी मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को बनाया गया है। इस संदर्भ में कांग्रेस आज राजधानी भोपाल में पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेस आयोजित की। इस कांफ्रेस के दौरान दिग्विजय सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ी। कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने अभियान चलाने का निर्णय लिया। अभियान का यह पहला चरण है। हर राज्य में पांच लोगों को तैयार किया जाएगा। 14 नवंबर को होगा प्रशिक्षण हर विधानसभा क्षेत्र में 10-10 लोगों और सेक्टर स्तर पर 20-20 लोगों को प्रशिक्षण देगें। 15 से 20 नवंबर तक माउथ पब्लिसिटी करेंगे। पार्टी नेताओं की जिम्मेदारी रहेगी। अभियान से जुड़ने के लिए टोलफ्री नंबर रहेगा। पार्टी की सदस्यता भी देंगे।
उन्होंने आगे कहा कि महंगाई पर फोकस रहेगा। नोटबंदी के बाद अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था इससे दो फीसद ग्रोथ गिरेगी। नोटबंदी में नकली असली नोट हो गए। 17.8 लाख करोड़ की करंसी थी। 11 लाख करोड़ की करंसी और आ गई। नोटबंदी से लाखों एमएसएमई बंद हो गई। लोग बेरोजगार हो गए। तब से लगातार गिरावट आ रही है। छोटे व्यापारियों को तबाह कर दिया। छोटे उद्योग खत्म हो रहे और कुछ बड़े लोग बड़े होते जा रहे हैं।पेट्रोल डीजल पर सेट्रल एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने से 3.50 लाख करोड़ इकट्ठे किए। 3.50 लाख करोड़ जनता की जेब से निकाले और दो लाख करोड़ बड़े उद्योगपतियों को दे दिए। शेष राशि से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का भवन बन रहा है। ये मोदी ट्रिक्स है। हम गांधी टोपी लगाकर गांव में जाएंगे। उपचुनाव के नतीजे मोदी-शाह सरकार को चेतावनी है। इसीलिए अगले ही दिन पेट्रोल डीजल के दाम कम हो गए। आदिवासी उपयोजना का 13 करोड़ मोदी की रैली पर खर्च हो रहा है। ये आदिवासी प्रेम है। हम मामू गैंग के कारनामों को उजागर करने के लिए अभियान चला रहे हैं। हबीबगंज स्टेशन का नाम बदले जाने को लेकर उन्होंने कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता।