Now Reading
उत्तर से आई बर्फीली ठंडक के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट , रात में कंपा रही ठंड

उत्तर से आई बर्फीली ठंडक के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट , रात में कंपा रही ठंड

ग्वालियर । शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जाे सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे रात में ठंड कंपाने लगी है। ठंड से बचने के लिए रात में कंबल व रजाई निकल आई हैं। तापमान सामान्य से कम रहने की वजह से सुबह के समय गर्म कपड़े पहनकर ही लाेगाें काे निकलना पड़ रहा है। सुबह 9 बजे कंपकपी रही। वहीं दूसरी ओर अधिकतम तापमान स्थिर रह सकता है, लेकिन दोपहर में ठंडक का अहसास नहीं होगा।

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र तमिलनाडु में बारिश करते हुए कमजोर पड़ने लगा है। रात व दिन में जो धुंध हो रही थी। इस सिस्टम का असर कम हो गया है, जिससे आसमान साफ हो गया। उत्तर से बर्फीली ठंडक आने लगी है। बर्फीली ठंडक के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। इस गिरावट ने रात में कंपा दिया। सूर्य अस्त के बाद भी ठंड होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में दो दिन और गिरावट रहेगी, जिससे ठंड रहेगी। 14 नवंबर के बाद राहत की उम्मीद है।

13 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। आंध्र प्रदेश होते हुए दक्षिण भारत में सक्रिय रहेगा। मध्य प्रदेश का दक्षिण हिस्सा इस सिस्टम से प्रभावित हो सकता है।

-16 नवंबर से रात का तापमान बढ़ना शुरू हो सकता है। बंगाल की खाड़ी के नए सिस्टम के असर से जिला सहित अंचल में बादल छा सकते हैं। बादलों के छाने से तापमान में बढ़ोतरी संभावित है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top