दमोह जिले में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला सरपंच की मौत

दमोह। शुक्रवार की रात जिले के बटियागढ़ थाने के फुटेरा चौकी के ग्राम गंज बरखेड़ा में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी और धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें गंज बरखेरा गांव की महिला सरपंच की मौत हो गई और स्वजनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग बटियागढ़ अस्पताल में इलाजरत हैं। इसके साथ ही शहर में भी दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है।
बटियागढ़ थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया की गंज बरखेरा पंचायत की महिला सरपंच गेंदाबाई पति अंजरत सिंह लोधी 40 व स्वराज पिता दुर्जन सिंह लोधी 24 का विवाद शुक्रवार की रात गांव के ही कुछ लोगों से हो गया था और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। महिला सरपंच और उनके स्वजन को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया जा रहा था जहां रास्ते मे महिला की मौत हो गई और उनके स्वजन इलाजरत हैं। वहीं दूसरे पक्ष के कुछ घायलों का इलाज बटियागढ़ सामुदायिक अस्पताल में चला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है विवाद का कारण अभी पता नही चल .सिटी कोतवाली क्षेत्र के चैनपुरा में दो पक्षों में हुए विवाद में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने पर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार घायलों में नीशू अहिरवार पति राकेश 23 वर्ष , राकेश अहिरवार 24 वर्ष, खेमचंद्र पिता नारायण अहिरवार 40 वर्ष, संतोष रानी पति मूलचंद 46 वर्ष, नेहा 17 वर्ष घायल हुए हैं। 2 लोगों की हालत गंभीर है। डा. सुधीर आर्य द्वारा सभी का इलाज किया गया। बताया गया है कि विवाद मामूली था, लेकिन इतना बढ़ गया जिसमें जमकर हथियार, लाठियां चली। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।