Now Reading
उर्मिला मातोंडकर कोरोना पॉजिटिव, खुद को होम क्वारैंटाइन किया

उर्मिला मातोंडकर कोरोना पॉजिटिव, खुद को होम क्वारैंटाइन किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उर्मिला ने ही ट्वीट कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि उनकी तबीयत ठीक है और उन्होंने खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया है। उर्मिला ने हाल ही में राजनीति में भी कदम रखा है। वे शिवसेना की सदस्य हैं।

उर्मिला ने लिखा, ‘मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। मैं ठीक हूं और मैंने अपने आप को घर में आइसोलेट कर लिया है। मेरा अनुरोध है कि मेरे कॉन्टेक्ट में आए सभी लोग अपना टेस्ट करा लें। दिवाली पर अपना ध्यान रखें।’

मुनमुन धमेचा जेल से रिहा, अरबाज की रिहाई शाम तक संभव

क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार मुनमुन धमेचा रविवार को बायकुला जेल से रिहा हो गईं। इस मामले में आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट को शनिवार को रिहा कर दिया गया था। दोनों को आर्थर रोड जेल से घर ले जाया गया। मुनमुन मध्य प्रदेश और दिल्ली की रहने वाली हैं। मुंबई हाई कोर्ट में एक बहस के दौरान, मुनमुन के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने दावा किया था कि उनकी गिरफ्तारी अवैध थी। माना जा रहा है कि अरबाज मर्चेंट में भी जल्द ही ऑर्थर रोड जेल से बाहर आ सकते हैं।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top