Now Reading
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मां पीतांबरा के दर्शन करने दतिया पहुंची, दर्शन कर पूजा-अर्चना की, अधिक भीड़ होने के कारण कांग्रेसियों काे मंदिर के बाहर रोका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मां पीतांबरा के दर्शन करने दतिया पहुंची, दर्शन कर पूजा-अर्चना की, अधिक भीड़ होने के कारण कांग्रेसियों काे मंदिर के बाहर रोका

दतिया ।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को अचानक मां पीतांबरा के दर्शन करने दतिया पहुंचीं। करीब 1.30 बजे इनका काफिला मंदिर के सामने रुका। इसके बाद प्रियंका ने मां पीतांबरा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के बाहर और अंदर भारी पुलिस बल मौजूद था। अधिक भीड़ होने के कारण पुलिस ने कई कांग्रेसियों काे मंदिर के बाहर ही रोक दिया। वहीं प्रियंका के स्वागत के लिए पीतांबरा के बाहर 2 घंटे से कांग्रेस महिला मोर्चा की महिलाएं खड़ी हुई थीं, लेकिन वह सीधे ही एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। दोपहर ढाई बजे वह विशेष विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।

जब प्रियंका गांधी मां पीतांबरा के दर्शन कर रही थीं, तभी पुलिस की धक्का-मुक्की में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दांगी विश्राम गृह के सामने गिर पड़े। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी ललितपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आई हुई थीं। वहां से वह दतिया पहुंचीं। दतिया के एयरपोर्ट अधिकारी शुभम ने बताया कि उनका विमान दोपहर 1 बजे के बाद पहुंचा।

प्रियंका गांधी के आने से पहले जिला प्रशासन द्वारा मां पीतांबरा मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली गई थी। जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात थे और मंदिर में इसनोफर डॉग सहित तमाम सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर मंदिर के अंदर सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा में तैनात पुलिस के आलाधिकारी मेटल डिटेक्टर आदि उपकरणों का उपयोग करते हुए मंदिर के प्रवेश द्वार पर और मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं को चेक किया गया। प्रियंका गांधी तकरीबन 2:30 बजे दतिया से विशेष विमान के द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।

कांग्रेस महिला मोर्चा की महिलाएं स्वागत के लिए खड़ी हुई थीं, पर वह नहीं मिलीं

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दर्शन के बाद कांग्रेसियों से बात की। उसके बाद पीतांबरा मंदिर से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान मंदिर के बाहर 2 घंटे से बड़ी संख्या में कांग्रेस महिला मोर्चा की महिलाएं स्वागत के लिए खड़ी हुई थीं, लेकिन प्रियंका गांधी उनसे मिले बिना ही रवाना हो गईं।

प्रियंका के दतिया पहुंचते ही भारी संख्या में कांग्रेसी जमा हो गए थे, किंतु उन्हें बीच में नहीं घुसने दिया गया। इस दौरान जब मीडिया ने बातचीत करनी चाही तो उन्होंने कहा कि बाद में बात करेंगे। यदि आप आ सकते हो तो आइए। इसके बाद पुलिस ने मीडिया व अन्य कांग्रेस नेताओं सहित लोगों को रोक दिया।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top