Now Reading
पश्चिमी विक्षोभ से शहर का मौसम बदला, न्यूनतम तापमान 17.9 डिसे पर आया,सुबह भी बढ़ी ठंड

पश्चिमी विक्षोभ से शहर का मौसम बदला, न्यूनतम तापमान 17.9 डिसे पर आया,सुबह भी बढ़ी ठंड

ग्वालियर । जम्मू कश्मीर से गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ से शहर के मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17.9 डिसे पर आ गया। इससे रात में गुलाबी ठंड बढ़ गई। सुबह ठंड का असहास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर से गुजर रहा पश्चिम विक्षोभ कमजोर पड़ रहा है। इसके बाद हवा का रुख बदल जाएगा। यह हवा दो दिनों तक चलेगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।

बंगाल की खाड़ी अभी शांत हो गई है। मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम नहीं है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ आ रहे है, जिससे राजस्थान में चक्रवात बन रहे हैं। इन चक्रवातों की वजह से गत दिवस शहर सहित पूरे जिले में बादल छाए हुए हैं। बादलों के चलते दिन में धूप की तल्खी नहीं बढ़ पा रही है। तापमान में गिरावट दर्ज हुई, लेकिन सुबह का तापमान सामान्य से 2.4 डिसे अधिक रहा है। इससे रात में ठंड की चुभन नहीं रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट के आसार हैं। मंगलवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।रात के तापमान में फिर से इजाफा होगा। यह इजाफा 30 अक्टूबर के बाद संभावित है। अभी तीन दिनों तक रात के तापमान में गिरावट आएगी। वहीं दिन का तापमान स्थिर रह सकता है। सामान्य से नीचे रहने पर दिन में गर्मी से राहत रहेगी।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top