Now Reading
EOW की रेड:जनपद के रिटायर्ड सीईओ के पास मिली अकूत संपत्ति, जबलपुर , मंडला और भोपाल में मिले चार मकान

EOW की रेड:जनपद के रिटायर्ड सीईओ के पास मिली अकूत संपत्ति, जबलपुर , मंडला और भोपाल में मिले चार मकान

जबलपुर आर्थिक अपराध ब्यूरो (EOW) ने मंडला में प्रभारी जनपद पंचायत से रिटायर्ड सीईओ नागेंद्र यादव के तिलहरी स्थित मकान, मंडला और भोपाल में एक साथ रेड मारा है। नागेंद्र यादव के खिलाफ ईओडब्ल्यू को प्रारंभिक आकलन में 85 लाख रुपए की अतिरिक्त आय मिली है। जबलपुर, मंडला और भोपाल में चार मकान मिले हैं। मंडला में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स भी मिला है। स्कॉर्पियो और दो स्कूटी मिले हैं। मंडला में काफी जमीन भी खरीदी है।

ईओडब्ल्यू सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नागेंद्र यादव की भर्ती आदिवासी विभाग में संयोजक पद से हुई थी। आरोपी ने अपनी जुगाड़ से मंडला जनपद पंचायत के सीईओ का प्रभार संभाल रहे थे। अब वे रिटायर हो चुके हैं। पिछले 10 सालों में आरोपी ने संपत्ति बनाई है। पूरी नौकरी में 11 लाख रुपए बचत होती, लेकिन नागेंद्र यादव के पास प्रारंभिक आकलन में 97 लाख रुपए की संपत्ति मिली है।आय से अधिक मामले में घिरे आरोपी नागेंद्र यादव का मंडला में दो, जबलपुर में एक और भोपाल में एक मकान मिला है। आरोपी ने जबलपुर के तिलहरी स्थित थीम पार्क में बड़ा सा मकान बना रखा है। आरोपी को ये मकान बड़ा लग रहा था। इस कारण उसने इस मकान को 40 हजार रुपए में किराए पर देकर खुद 10 हजार रुपए किराए वाले मकान में रह रहा है। जबलपुर, मंडला और भोपाल में टीम पहुंची है।आरोपी की दो बेटियां हैं। एक की शादी कर चुका है। दूसरी बेटी पीएससी की तैयारी कर रही है, जो आरोपी के साथ ही रहती है। जबलपुर स्थित आरोपी के घर में सर्चिंग चल रही है। इसके बाद उसे लेकर एक टीम मंडला पहुंचेगी। वहां एक टीम पहले से मौजूद है। उसकी मौजूदगी में वहां का ताला खोला जाएगा। फिर सर्चिंग होगी। ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि अभी प्रारंभिक कार्रवाई शुरू हुई है। सर्चिंग के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ पाएगी।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top