Now Reading
सेंधवा में देर रात विवाद, सुबह सामान्य हुआ जनजीवन

सेंधवा में देर रात विवाद, सुबह सामान्य हुआ जनजीवन

सेंधवा, बड़वानी। बुधवार देर रात सेंधवा शहर के मोतीबाग क्षेत्र में हुए पथराव के बाद प्रशासन के द्वारा शांति व्यवस्था कायम करने के लिए धारा 144 लगा दी गई थी। वहीं रात भर प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस तैनात रही, सुबह से प्रमुख चौक चौराहों पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। गुरुवार सुबह शहर में जनजीवन सामान्य दिनों की तरह है। देर रात की घटना की जानकारी अधिकांश लोगों को नहीं है। शहर के सदर बाजार क्षेत्र में देर रात एक कार के कांच अज्ञात बदमाशों द्वारा फोड़े गए हैं। फिलहाल शहर में शांति व्यवस्था नजर आ रही है। पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। पुलिस ने देर रात हुए पथराव मामले में दोनों पक्ष के कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। शहर के सदर बाजार क्षेत्र निवासी एक व्यापारी की कार का कांच अज्ञात बदमाशों द्वारा रात 12 बजे के करीब पत्थर मार कर तोड़ा गया।

जानकारी के अनुसार शहर के मोती बाग क्षेत्र में बुधवार रात गरबा आयोजन के दौरान दौरान दो पक्षों में पथराव हो गया। जिसमें 2 लोगों के मामूली घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी सहित पुलिस बल क्षेत्र में तैनात हो गया है। फिलहाल मामला नियंत्रण में है।पु‍लिस के अनुसार बुधवार रात 10:30 बजे के करीब मोती बाग गली नंबर 5 में गरबे के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा, ग्रामीण थाना प्रभारी विकास कपीस और एसडीएम तपस्या परिहार मौके पर पहुंचे हैं। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में लोगों से पूछताछ कर रही है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top