Now Reading
विजयराजे सिंधिया की 101 वीं जयंती : सिंधिया आए परिवार के साथ, पत्नी को दिया सहारा, यशोधरा नहीं पहुंची

विजयराजे सिंधिया की 101 वीं जयंती : सिंधिया आए परिवार के साथ, पत्नी को दिया सहारा, यशोधरा नहीं पहुंची

ग्वालियर. भाजपा की संस्थापक सदस्य विजयाराजे सिंधिया की 101 वीं जयंती पर उनकी छत्री पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट सहित अंचल के भाजपा नेता व कार्यकर्ता राजमाता को श्रद्धांजलि देने के लिए छत्री पर पहुंचे। हालांकि इस कार्यक्रम में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की बेटी यशोधरा राजे सिंधिया नहीं आई।

श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे लोगों ने पहले राजमाता के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गायकों ने छतरी पर भजन भी प्रस्तुत किए। खासबात यह रही कि कार्यक्रम में ग्वालियर ही नहीं आसपास के भाजपा नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया परिवार के साथ शामिल हुए। हालांकि उनकी पत्नी के पैर में चोटथी। उन्हें भी वे सहारा देकर श्रद्धांजलि सभा में लेकर आए।यहां बता दें: विजयाराजे सिंधिया का जन्म 12 अक्टूबर 1919 में हुआ था। राजमाता विजयाराजे भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य थी। उन्होंने भाजपा को अंचल सहित पूरे देश में मजबूत किया। खासतौर पर अंचल में उनका प्रभाव था। इसलिए उनकी वजह से ग्वालियर चंबल में भाजपा स्थापना के बाद से मजबूत होती गई।इसे लेकर सभी भाजपाई उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top