Now Reading
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- दिग्विजय सिंह को दिग्भ्रमित कहना चाहिए; उन्हें दृष्टि दोष हो गया है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- दिग्विजय सिंह को दिग्भ्रमित कहना चाहिए; उन्हें दृष्टि दोष हो गया है

मध्य प्रदेश में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा उपचुनाव के लिए दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान के बाद जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह पर शनिवार को हमला बोला है।

वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को अब दिग्भ्रमित सिंह कहना चाहिए। उन्हें दृष्टि दोष भी हो गया है। उनको इलाहाबाद में अखिलेश के समय की सड़क उन्हें मध्यप्रदेश में दिखाई देती है। पाकिस्तान का टूटा पुल भोपाल में दिखता है। सरस्वती शिशु मंदिर जहां देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जाता है, वहां आतंकी दिखते हैं। इससे ज्यादा दिग्भ्रमित कोई नहीं हो सकता, इसलिए अब उनका नाम दिग्भ्रमित होना चाहिए।

उन्होंने दिग्विजय सिंह के विधायक बेटे जयवर्धन से अनुरोध करते हुए कहा कि दिग्भ्रमित सिंह का आई टेस्ट करवाएं। नहीं तो कल घर में कुछ कहने लग जाएं। बता दें कि हाल में दिग्विजय सिंह ने जर्जर सड़क का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा था। उन्हाेंने लिखा था शिवराज सिंह उर्फ मामा उर्फ मामू का यूएस में बयान वाशिंगटन की सड़कों से मध्यप्रदेश की सड़कें बेहतर हैं। मामू कुछ कहोगे?

दिग्गी को दिया चैलेंज

दिग्विजय सिंह ने मेरे पर पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 24 घंटे झूठ बोलने वाले जिसको मैंने अंतर्राष्ट्रीय झुठेला कहा है। दिग्विजय सिंह को चैलेंज करता हूं। उन्होंने व्यापमं में कहा था कि वीडी शर्मा सबसे बड़ा हीरो है। मैंने कोर्ट के अंदर मानहानि का दावा किया है। दिग्विजय सिंह को जवाब देने जाना पड़ेगा। शर्मा ने कहा कि मैं चैलेंज करता हूं अगर वीडी शर्मा पर एक लाइन भी निकाल दें।

शर्मा ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि पन्ना में उनके दामाद ने जनजाति के लोगों के नाम पर बड़ा फ्रॉड किया है। राजस्थान में मीणा समाज जो वहां जनजाति में आता है। मध्य प्रदेश में सामान्य में आता है, लेकिन मैं तथ्यों में जाऊंगा। मैं अंतर्राष्ट्रीय झुठेलों के साथ नहीं खड़ा हो सकता। शर्मा ने कहा मैं जानकारी लूंगा। उसके बाद जो पन्ना के अंदर बड़ा घोटाले को उजागर करूंगा। शर्मा ने कहा कि दिव्यारानी सिंह जो कांग्रेस की जिला अध्यक्ष है। केशव राजा जो उनके बड़े मीत हैं। इन सबने दिग्विजय सिंह के दामाद के साथ मिलकर बड़ा घोटाला किया है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top