Now Reading
BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान; वरुण गांधी और मेनका गांधी बाहर, मिथुन चक्रवर्ती को मिली जगह

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान; वरुण गांधी और मेनका गांधी बाहर, मिथुन चक्रवर्ती को मिली जगह

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान गुरुवार को हुआ। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से वरुण गांधी को बाहर कर दिया गया है। वरुण काफी समय से सरकार की नीतियों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। वरुण की बयानबाजी का खामियाजा उनकी मां मेनका गांधी को भी भुगतना पड़ा है और मेनका को भी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है।

बीजेपी ने 80 सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह भी शामिल हैं। इनके अलावा मिथुन चक्रवर्ती को भी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी जगह मिली है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी से विनय कटियार को भी निकाला गया है। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 18 अक्टूबर को होगी।भाजपा ने राष्ट्र्यी कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी कर नामों की घोषणा की। मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, वीरेंद्र खटीक, कैलाश विजयवर्गीय और नरोत्तम मिश्रा के नाम शामिल हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिलना प्रदेश की राजनीति के हिसाब से बहुत अहम माना जा रहा है। इस सूची में अमित शाह, राजनाथ सिंह, अश्विनी वैष्णव का नाम भी शामिल है। वहीं, हर्षवर्धन, रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर जैसे पूर्व केंद्रीय मंत्री भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने हुए  हैं।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top