Now Reading
तीन दिन झेलना हाेगा गर्मी का टार्चर, सुबह से सूरज के तेवर तल्ख , गर्मी कर रही बेहाल

तीन दिन झेलना हाेगा गर्मी का टार्चर, सुबह से सूरज के तेवर तल्ख , गर्मी कर रही बेहाल

ग्वालियर । बुधवार को सुबह से सूरज के तेवर तल्ख हैं। इससे गर्मी बेहाल कर रही है। अधिकतम तापमान 37 डिसे के पार जाने के आसार हैं। दोपहर में हल्के बादल भी छा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राजस्थान से मानसून की विदाई हो जाएगी। इसके बाद ग्वालियर चंबल से मानसून की विदाई की औपचारिक घोषणा हो जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते सर्दियों में बारिश के आसार बनेंगे। मौसम विभाग के अनुसार हवा में नमी का स्तर घटने की वजह से गर्मी बढ़ी हुई है। तीन दिनों तक इसी तरह की गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

अंचल में मानसून कमजोर पड़ चुका है। हवा को नमी नहीं मिल रही है। हवा में नमी का स्तर घटने से सूरज की किरणें सीधे धरती पर आ रही हैं। इससे तपन बढ़ी हुई है। गत दिवस तापमान 36.4 डिसे पर पहुंच गया था, जिससे गर्मी ने बेहाल कर दिया। रात में भी तापमान में गिरावट नहीं आ रही है। उमस भरी गर्मी हो रही है। एसी व कूलर बंद नहीं हुए हैं।

24 घंटे में राजस्थान से मानसून की वापसी की शुरुआत हो जाएगी। 6 से 7 अक्टूबर के बीच राजस्थान से मानसून विदा हो जाएगा। 8 से 10 अक्टूबर के बीच ग्वालियर चंबल संभाग से संभावित है।

 

– जम्मू कश्मीर से पश्चिम विक्षोभ गुजर रहा है। इससे पाकिस्तान में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी के पास भी चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इससे शहर में बादल छा रहे हैं।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top