Now Reading
By Election : कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा में मंथन तेज, विधानसभा की तीन और लोकसभा की एक सीट के लिए चुनाव

By Election : कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा में मंथन तेज, विधानसभा की तीन और लोकसभा की एक सीट के लिए चुनाव

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा कर दिए जाने के बाद भाजपा में भी प्रत्याशी चयन की कवायद तेज हो गई है। पार्टी संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने  मंथन किया। प्रत्याशियों के नाम दिल्ली से घोषित किए जाएंगे।विधानसभा की तीन और लोकसभा की एक सीट के लिए भाजपा में दावेदारों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। आठ अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाने हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रत्याशियों को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। जल्द ही इनके नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद के परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। पहले से चयनित प्रत्याशियों में जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को देखते हुए फेरबदल किया जा सकता है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, सुहास भगत आदि ने प्रत्याशी चयन पर चर्चा की।कांग्रेस प्रत्याशियों के आधार पर ताजा अपडेट से केंद्रीय संगठन को भी अवगत कराया गया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। प्रबंधन के काम में कार्यकर्ता जुट गए हैं। प्रत्याशी भी जल्दी ही नेतृत्व जल्दी ही निर्णय कर प्रत्याशी का एलान किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि यहां की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।प्रदेश सरकार ने खंडवा संसदीय क्षेत्र सहित पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस महानिदेशक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों से सेवाएं चुनाव आयोग को प्रतिनियुक्ति पर सौंप दी हैं। इसमें पुलिस महानिदेशक के अधीनस्थ निर्वाचन कार्य से जुड़े पुलिस मुख्यालय के अधिकारी, इंदौर, सागर और रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, खरगोन, उज्जैन, इंदौर (ग्रामीण), सागर और रीवा के उप पुलिस महानिरीक्षक के साथ खंडवा, देवास, बुरहानपुर, खरगोन, निवाड़ी, टीकमगढ़, सतना और आलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक वे निर्वाचन कार्य में संलग्न पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top