दिग्विजय ने कहा- खंडवा सीट पर यादव सबसे बेहतर उम्मीदवार; यदि वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं तो पार्टी जिसे मैदान में उतारेगी, उसका प्रचार करेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अरुण यादव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि खंडवा लोकसभा सीट पर यादव सबसे बेहतर उम्मीदवार हैं। यदि वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं तो पार्टी जिसे मैदान में उतारेगी, उसके लिए काम करेंगे। अलीराजपुर की पूर्व विधायक सुलोचना रावत व उनके बेटे के बीजेपी में जाने के सवाल पर दिग्विजय ने कहा- उनके पास (बीजेपी) उम्मीदवार ही नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने 2018 में कांगेस को सत्ता सौंपी थी। बीजेपी ने कांग्रेस के नेताओं को खरीद कर सरकार गिरा दी। बीजेपी ने कांग्रेस के विधायक खरीद लिए थे। खरीद-फरोख्त का काम कांग्रेस नहीं बीजेपी करती है। लखीमपुर खीरी कांंड पर उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा के परिवार के लोगों ने बेकसूर किसानों को अपनी गाड़ी से कुचल दिया। यह कोई राजनीतिक बात नहीं है। यह कूर हत्या का मामला है।

योगी सरकार के रिटायर्ड जज से घटना की जांच कराने के निर्णय पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि एक रिटायर्ड जज से जांच कराने में पीड़ितों को न्याय नहीं मिलेगा। इस घटना की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराई जाना चाहिए। विपक्षी नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने से रोके जाने पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अभी तक नहीं बताया कि पीड़ित परिवार से मिलने जाने से किस कानून के तहत नेताओं को रोका है।

उमा भारती ने कहा- प्रियंका गांधी को बोलने का अधिकार नहीं
यूपी की घटना को लेकर कांग्रेस हमलवार है। प्रियंका गांधी को पुलिस नजरबंद कर रखी है। उन्हें लखीमपुर खीरी में किसानों से मिलने नहीं जाने दे रही है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रियंका गांधी को पुराने दिन याद दिलाए हैं। साथ ही उनसे कहा है कि आपको इन मुद्दों पर बोलने का अधिकार नहीं है

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top