Now Reading
रिटायर्ड पटवारी के घर फायरिंग:देर रात बदमाशों ने घर पर गोली चलाई, नींद में परिवार को पता तक नहीं चला; सुबह टूटा मिला खिड़की का कांच

रिटायर्ड पटवारी के घर फायरिंग:देर रात बदमाशों ने घर पर गोली चलाई, नींद में परिवार को पता तक नहीं चला; सुबह टूटा मिला खिड़की का कांच

गुना . सोमवार देर रात रिटायर्ड पटवारी के घर गोली चलने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने देर रात पटवारी के घर पर फायरिंग की और भाग निकले। गोली मकान के कांच को तोड़ते हुए घर की दीवार में जाकर लगी। घटना देर रात 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। मंगलवार सुबह रिटायर्ड पटवारी कोतवाली पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।

पटवारी पद से रिटायर हुए फूलचंद्र प्रजापति शहर की भार्गव कॉलोनी में रहते हैं। सोमवार-मंगलवार की रात पूरा परिवार खाना खाकर सोने चला गया। इसी दौरान रात को 1 बजे उनके घर पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली चलाई गई। गोली चलाकर बदमाश फरार हो गया। घर के अंदर सो रहे पूरे परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी। उन्हें गोली चलने की कोई आवाज नहीं आई। सुबह जब वे उठे तो खिड़की के कांच टूटा हुआ था और अंदर कमरे में गोली पड़ी हुई थी। दीवार पर भी गोली लगने का निशान था। पूरे कमरे में कांच बिखरा हुआ था।

पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि रात में धमाके की आवाज तो आई थी, लेकिन उन्होंने सोचा कि शायद किसी गाड़ी का टायर फट गया है, इसलिए उन्होंने भी ध्यान नहीं दिया। रिटायर्ड पटवारी के पुत्र महेश प्रजापति कोतवाली पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली TI मदन मोहन मालवीय ने बताया कि घटना की जांच कर रहे हैं। आसपास लगे CCTV भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top