Now Reading
भाजपा किसान माेर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का दावा-किसानों की दयनीय हालत के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जिम्मेदार

भाजपा किसान माेर्चा के प्रदेशाध्यक्ष का दावा-किसानों की दयनीय हालत के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जिम्मेदार

ग्वालियर । पेट्रोल-डीजल और बेकाबू होती महंगाई से जुड़े सवाल भाजपा नेताओं पर भारी पड़ रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी भी रविवार को नगर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान महंगाई से जुड़े सवालों से बचते नजर आए। दर्शन सिंह ने दावा किया कि भाजपा कभी चुनाव से नहीं डरी है। प्रदेश में तो विपक्ष बचा ही कहां हैं, कांग्रेस देश व प्रदेश में नेतृत्व विहीन हो गई है। तीसरी लहर की आशंका से मुक्त होने के बाद नगरीय निकाय चुनाव कराने का निर्णय किया जाएगा। मीडिया से चर्चा के दौरान बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, भारत दांतरे, जवाहर प्रजापति मौजूद थे।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों के निर्धारण के लिए एक नीति है। किसानों को महंगी बिजली देने की बात पूर्णत: निराधार है। प्रदेश सरकार सबसे अधिक सब्सिडी किसानों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए दे रही हैं। केंद्र व प्रदेश की संवेदनशील सरकार है। देश का नेतृत्व कुशल व मजबूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में हैं, जिनका लोहा आज पूरा विश्व मानता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का फोकस आम आदमी व निचला तबका व किसान रहता है। उन्होंने कहा कि उत्पादन के मामले में देश पहले नंबर पर है। जबकि दलहन व तिलहन के उत्पादन में दूसरे नंबर पर है। दर्शन सिंह ने किसानों की दयनीय हालत के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को ठहराते हुए कहा कि उनकी सोच थी कि औधोगिक क्रांति के बगैर विकास संभव नहीं हैं। किसान सरकार के फोकस से बाहर रहा। देश की जीडीपी में किसानों का 56 प्रतिशत रहता था, वह चार गुना घट गया है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top