Now Reading
विधायक अजब सिंह कुशवाह पर गुरुवार रात जमीन की धोखाधड़ी की FIR हजीरा थाना में दर्ज की गई है। 26 दिन में विधायक पर यह दूसरी FIR

विधायक अजब सिंह कुशवाह पर गुरुवार रात जमीन की धोखाधड़ी की FIR हजीरा थाना में दर्ज की गई है। 26 दिन में विधायक पर यह दूसरी FIR

मुरैना . सुमावली से विधायक अजब सिंह कुशवाह पर गुरुवार रात जमीन की धोखाधड़ी की FIR हजीरा थाना में दर्ज की गई है। 26 दिन में विधायक पर यह दूसरी FIR है और अभी तक ग्वालियर में 4 मामले उन पर दर्ज हो चुके हैं। इस मामले में सागरताल रोड पर 2 बीघा जमीन बेचने विधायक और उसके दामाद ने पीड़ित से 1.08 करोड़ रुपए लिए थे। इसके बाद जमीन पर कोर्ट में विवाद का बहाना बताकर जमीन नहीं दी।

घटना वर्ष 2013 की है। लगातार 8 साल विधायक पीड़ित को अलग-अलग जगह पर जमीन देने का भरोसा दिलाता रहा, लेकिन जमीन नहीं दी। इस दौरान पीड़ित कर्ज में डूब गया। पीड़ित ने SP ऑफिस पहुंचकर हंगामा कर आत्मदाह की धमकी दी थी। जिसके बाद हजीरा थाना में मामला दर्ज किया गया है।
सुमावली से विधायक अजब सिंह कुशवाह और उनके दामाद रंजीत कुशवाह के द्वारा वर्ष 2013 में सागरताल रोड पर एक कॉलोनी काटी जा रही थी। इस दौरान थाटीपुर के तरुण विहार कॉलोनी निवासी कृष्णा गोपाल चौरसिया की मुलाकात उनसे हुई थी। अजब सिंह ने कृष्णा गोपाल को साइड विजिट कराई। इसके बाद कृष्णा गोपाल को जगह पसंद आ गई। उन्होंने 2 बीघा जमीन खरीदने के लिए डील की। विधायक अजब सिंह ने एडवांस के तौर पर 1 करोड़ 8 लाख रुपए कृष्णा गोपाल से ले लिए। पर जब जमीन की रजिस्ट्री की बात सामने आई तो कृष्णा गोपाल से अजब सिंह ने कहा कि सागरताल रोड की जमीन पर कुछ विवाद सामने आ गया है। कोर्ट में मामला है इसलिए उस समय रजिस्ट्री नहीं की। काफी समय निकल गया और जब कृष्ण गोपाल ने बार-बार चक्कर लगाए तो विधायक अजब सिंह ने श्योपुर में उसे प्राइम लोकेशन पर जमीन देने के लिए फिर से नया अनुबंध किया। पर श्योपुर में भी जमीन नहीं दी।
8 साल में चार बार किया अनुबंध, करते रहे गुमराह
पीड़ित ने बीते रविवार को ग्वालियर में 70 लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर धमकी दी थी कि मामला दर्ज नहीं किया गया तो वह आत्मदाह कर लेगा। साथ में वह पेट्रोल की बोतल भी लेकर पहुंचा था। उसके साथ में ठगी के शिकार 70 से 80 लोग भी साथ थे। तब कृष्ण गोपाल चौरसिया ने बताया था कि बीते 8 साल में विधायक उसे अलग-अलग जगह पर जमीन देने के 4 अनुबंध कर चुके हैं, लेकिन हर बार धोखा हुआ है। 5 दिन पहले विधायक के खिलाफ ग्वालियर पुलिस ने कृष्णा गोपाल की आत्मदाह की धमकी के बाद शिकायत ली थी। जिस पर जांच के बाद विधायक अजब सिंह कुशवाह, रंजीत कुशवाह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
अब तक चार मामले हो चुके हैं दर्ज
– ग्वालियर में विधायक अजब सिंह कुशवाह पर यह धोखाधड़ी की चौथी FIR है। बीते 26 दिन में यह दूसरा मामला दर्ज हुआ है। 26 दिन पहले महाराजपुरा थाना में 2 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। CSP महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया है कि हजीरा में अजब सिंह और रंजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top