Now Reading
डेंगू, मलेरिया रोकने महाअभियान :प्रशासन, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के अफसर घर-घर पहुंचे

डेंगू, मलेरिया रोकने महाअभियान :प्रशासन, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के अफसर घर-घर पहुंचे

ग्वालियर ।गुरुवार को प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों के कर्मचारियों के साथ डेंगू से निपटने का अभियान सुबह से प्रारंभ हाे गया है , जो देर शाम तक चलेगा। इसमें हर गली -मोहल्ले में अफसर जा रहे हैं और लोगों को डेंगू से निपटने के उपाय बता रहे हैं। साथ ही घर-घर में डेंगू लार्वा का सर्वे भी किया जा रहा है। डेंगू लार्वा मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है। जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के चलते अभियान शुरू किया गया है। इसमें अधिक से अधिक लेागों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे डेंगू पर अंकुश लगाया जा सके।

गुरुवार सुबह डेंगू, मलेरिया और वायरल रोकने के लिए वैक्सीनेशन की तर्ज पर महाअभियान चलाया जा रहा है। सुबह से ही कलेक्टर, कमिश्नर, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग के अफसर घर-घर पहुंचकर डेंगू मलेरिया से बचाव के उपाय बता रहे हैं। अफसर घर-घर पहुंचकर लोगों को समझाएंगे कि किस तरह रोज सिर्फ अपने 10 मिनट खर्च कर आप इन बीमारियों को अपने परिवार से दूर रख सकते हैं।
डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए आज (गुरुवार) को शहर भर में महाअभियान है। इस अभियान में जिला प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त भूमिका रहेगी। अभियान के दौरान घर-घर जाकर डेंगू लार्वा का सर्वे एवं जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। सभी संबंधित विभाग के अधिकारी अभियान के लिए दो दिनों से तैयारी कर रहे हैं। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह अफसरों को बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।
डेंगू, मलेरिया को फैलने से रोकना टारगेट
बाल भवन के ऑडोटोरियम में बैठक के दौरान कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर में डेंगू, मलेरिया बहुत तेजी से फैल रहा है, इनकी रोकथाम के लिए जनजागरुकता के साथ साथ कार्रवाई करने की भी आवश्यकता है। इसलिए सभी विभागों के समन्वय से गुरुवार को दिनभर यह महाअभियान चलाया जाएगा।
जागरूकता के लिए समझाना और जुर्माना दोनों जरूरी
– महाअभियान में सभी वार्डों के इंसीडेंट कमांडर एवं क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग, मलेरिया विभाग एवं नगर निगम की टीमों के साथ सफाई, कराएंगें, फोगिंग, कीटनाशक दवाओं का छिडकाव कराएंगे। इसके साथ ही आमजनों को डेंगू मलेरिया के प्रति जागरुकर कर हर दिन 10 मिनट अपने घर व आसपास की सफाई के लिए प्रेरित करेगें। इसके साथ ही सर्वे भी करेगें और जहां भी डेंगू का लार्वा एवं गंदगी मिलती है संबंधित के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
निगम के वाहनों में भी बजेगा संदेश
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि फोगिंग एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव प्रभावी तरीके से किया जाए। इसके साथ ही निगम के सभी कचरा संग्रहण वाहनों पर डेंगू से जागरुकता की जानकारी संदेश बजते रहेंगे। वहीं CMHO को निर्देश दिए कि अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी रखें और किसी भी प्रकार की परेशानी मरीजों को नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महाअभियान के दौरान वार्ड स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्य भी साथ रहें जिससे घर घर जाकर लोगों को जागरुक किया जा सके।

खबरें और भी
View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top