Now Reading
महिला कांग्रेस ने दिवंगत लोगों का किया तर्पण

महिला कांग्रेस ने दिवंगत लोगों का किया तर्पण

मध्य प्रदेश।मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने कोरोना से दिवंगत लोगों की शांति के लिए तर्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। भोपाल के गायत्री मंदिर में तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना जायवसाल ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान असमय काल में समाएं बेसहारा, गरीब, ज्ञात-अज्ञात आत्माओं की शांति के लिए श्राद्धपक्ष विधि विधान से तर्पण किया गया।

हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक के गुर्गे का 12 करोड़ रुपए का दुकान, मकान और गोदाम तोड़ा

जबलपुर में पुलिस-प्रशासन और नगर निगम की माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बुधवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक के साथी अकील खलीफा के 12 करोड़ रुपए कीमत का दुकान, मकान ओर गोदाम तोड़ दिया। आरोपी ने अवैध तरीके से निर्माण कराया था। नगर निगम से कई बार नोटिस जारी हो चुका था। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित 20 गंभीर अपराध दर्ज है।

गोहलपुर क्षेत्र स्थित रद्दी चौकी में संजीवनी अस्पताल के पास हनुमानताल का निगरानी बदमाश अकील उर्फ पप्पू खलीफा ने 11 हजार वर्गफीट में अवैध तरीके से निर्माण कर रखा था। इस जमीन के खसरे में किसी का नाम ही दर्ज नहीं है। न ही निर्माण के लिए नगर निगम से कोई नक्शा ही पास हुआ था।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top