Now Reading
ग्वालियर में इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह आज, तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस

ग्वालियर में इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह आज, तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस

ग्वालियर में धीरे-धीरे मौसम ठंडा होने लगा है। रविवार को इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह मानी गई है। क्योंकि तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। ये सामान्य से 2 डिग्री कम है। जो इस सीजन में अभी तक सबसे कम है। हालांकि रविवार को कोहरा नहीं रहा है। मौसम साफ होने से ठंडी हवा चली है जिससे ठिठुरन बढ़ी है। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया है कि अंचल सहित जिले के मौसम में अब ठंड लगातार बढ़ेगी। इसलिए तापमान लगातार कम होता जाएगा। रात से ज्यादा दिन के तापमान में फर्क आएगा।

इन 3 कारणों से हो रहा मौसम प्रभावित

मौसम विभाग की माने तो मौसम को तीन कारण प्रभावित कर रहे हैं। अरब सागर में अति कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही महाराष्ट्र में चक्रवाती घेरा बना है। पश्चिमी विक्षोभ भी बन रहा है पर अभी उतना मजबूत नहीं है। यही कारण है कि बीते 2 दिन में 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर गया है। शुक्रवार को पारा 12.5 रहा था जबकि रविवार को ये 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा है।

दिखने लगे है अलाव

बीते 2 दिन में 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। इसका असर सड़कों पर दिखने लगा है। सुबह सुबह लोग अलाव जलाते दिख रहे हैं। रविवार को समय पर धूप निकलते ही लोग गर्माहट के लिए धूप सकते नजर आए।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top