Now Reading
यौन शोषण के आरोपी प्यारे  मियां का मकान जमींदोज, बार में सजीं थी महंगी विदेशी शराब और आपत्तिजनक सामग्री

यौन शोषण के आरोपी प्यारे  मियां का मकान जमींदोज, बार में सजीं थी महंगी विदेशी शराब और आपत्तिजनक सामग्री

यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां के लालाराम नगर वाले मकान को शुक्रवार को पुलिस ने निगम के साथ मिलकर जमींदोज कर दिया। निगम अमला जब दरवाजा खोलकर प्यारे मियां के दो मंजिला आलीशान बंगले में दाखिल हुआ और सामान हटाने के लिए कमरों में पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गया। यहां पर डांस बार भी बना हुआ था। बार में एक से बढ़कर एक मंहगी विदेशी शराब सजी हुई थीं। इतना ही नहीं सोफे के नीचे एक तलवार भी रखी मिली। इसके अलावा आलमारी से आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिलीं। टीम जब बंगले की छत पर पहुंची तो यहां पर लग्जरी पेंट हाउस बना था, जहां पर ऐशो आराम की सभी वस्तुएं मौजूद थीं। पुलिस ने सभी वस्तुओं को बाहर निकालकर घर को जेसीबी और पोकलेन की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त करवा दिया।

उपायुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि प्यारे मियां का लाला राम स्थित आलीशान मकान को तोड़ा गया है। तीन मंजिला इस मकान के छत पर प्यारे ने पेंट हाउस बना रखा था, जहां आलीशान बीयर बार था। महंगी विदेशी शराब की कई बोतलों के साथ ही आपत्तिजनक सामग्रियां भी यहां से मिली हैं। निगम जोन अधिकारी नागेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि प्यारे का मकान नक्शे के विपरीत बना हुआ था। यहां से एक तलवार भी मिली है।

पुलिस को पता चला था कि पलासिया के लाला राम नगर स्थित अपने दो मंजिला बंगले पर प्यारे मियां कई नाबालिग लड़कियों को भोपाल से लेकर आ चुका है। यहां वह उनके साथ दुष्कर्म करता था। इतना ही नहीं वह उनसे डांस भी करवाता था। उसके साथ इस कृत्य में उसके गिरोह के आरोपी अनस, उवेश, स्वीटी, गुलशन नईम, राबिया भी शामिल रहे हैं। नाबालिग लड़कियों को ये बंगले पर लाने के बाद उन पर दबाव बनाकर उनसे दुष्कर्म करते थे। बालिकाओं के बयानों के बाद भोपाल पुलिस ने इंदौर पुलिस को प्यारे मियां के खिलाफ तीन नए प्रकरण दर्ज करवाने के लिए जांच डायरी इंदौर भेजी थी। इतना ही नहीं पुलिस भोपाल से पीड़ित लड़कियों को इस बंगले में लेकर पहुंची थी। इसके बाद प्यारे मियां और उसके गिरोह को भी पुलिस बंगले पर लेकर आई थी।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top