Now Reading
बैंकिंग शेयरों में गिरावट से बाजार भी नीचे फिसला, सेंसेक्स 44000 और निफ्टी 12900 स्तर पर पहुंचा

बैंकिंग शेयरों में गिरावट से बाजार भी नीचे फिसला, सेंसेक्स 44000 और निफ्टी 12900 स्तर पर पहुंचा

हफ्ते में तीसरे कारोबारी दिन बाजार में बिकवाली है। BSE सेंसेक्स 132.12 अंक नीचे 44,047.93 पर और निफ्टी 31 अंक नीचे 12,907.25 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की गिरावट को बैंकिंग मेटल शेयर लीड कर रहे हैं। दूसरी ओर, ऑटो, मेटल और आईटी शेयरों में हल्की बढ़त है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में पावर ग्रिड का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है। एक्सिस बैंक और ICICI बैंक के शेयरों में 1-1 फीसदी की गिरावट है। टाटा मोटर्स और यूपीएल के शेयरों में भी 1-1 फीसदी की गिरावट है। वहीं, हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। बीपीसीएल और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी 2-2 फीसदी की बढ़त है। सुबह BSE सेंसेक्स 277.81 अंक नीचे 43,902.24 पर और निफ्टी 99.25 अंक नीचे 12,839.50 पर खुला था।

एशियाई बाजारों का हाल

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 179 अंक नीचे 25,548 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 182 अंकों की गिरावट के साथ 26,362 पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 0.11% की बढ़त के साथ 3,351 पर कारोबार कर रहा है।

बुधवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था बाजार

कल सेंसेक्स 227.34 अंक ऊपर 44,180.05 पर और निफ्टी 64.05 अंक ऊपर 12,938.25 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 44,215.49 और निफ्टी ने 12,948.85 के स्तर को टच किया था, जो इंट्राडे के लिहाज से दोनों इंडेक्स का सर्वोच्च स्तर है। बुधवार को बाजार की बढ़त को ऑटो और बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। वहीं, आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 10% ऊपर बंद हुआ था। सरकारी कंपनी बीपीसीएल का शेयर 3% नीचे बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार में डाउ जोंस इंडेक्स 1.16% गिरावट के साथ 344.93 अंक नीचे 29,438.40 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 0.69% की गिरावट के साथ 82.78 अंक नीचे 11,894.70 पर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 41.74 पॉइंट नीचे 3,567.79 पर बंद हुआ था।

दूसरी ओर, कल यूरोपियन मार्केट में तेजी देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 0.31% ऊपर 6,385.24 पर बंद हुआ था। बुधवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 0.52% ऊपर 13,201.90 पर बंद हुआ था। वहीं, फ्रांस का CAC इंडेक्स 0.52% की बढ़त के साथ 5,511.45 पर बंद हुआ था।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top