Now Reading
ग्वालियर में सुबह छाए हल्के बादल, ठंडक से रही राहत

ग्वालियर में सुबह छाए हल्के बादल, ठंडक से रही राहत

ग्वालियर / पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम के मिजाज में गर्माहट अाने लगी है। शुक्रवार को सुबह अन्य दिनों की अपेक्ष कम ठंड रही। सुबह 8:30 बजे हल्के बादल भी छा गए। हवा में नमी 85 फीसद पहुंच गई। तीन घंटे में न्यूनतम तापमान में तेजी से इजाफा हुअा। सुबह 8:30 बजे तक तापमान 17.4 डिसे पहुंच गया, जिससे लोगों को राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में भी इजाफा हो सकता है। क्योंकि उत्तर की हवा थम गई है। धुंध भी नहीं हो रही है।

 

जम्मू कश्मीर से 14 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ गुजरने वाला है। इसके असर से मैदानी इलाके का मौसम प्रभावित होगा। राजस्थान सहित ग्वालियर-चंबल संभाग के मौसम को ज्यादा प्रभावित करेगा। 15 नवंबर को बादल छाने के साथ-साथ गरज-चमक के साथ बारिश के अासार बन रहे हैं। बारिश व बादलों की वजह से ठंड में गिरावट अाएगी। न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। इस वजह से दीपावली पर ठंड से राहत रहने वाली है। जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाएगा, वैसे ही तापमान में तेजी से गिरावट अाएगी। कोहरे के साथ ठंड दस्तक देगी। रात के साथ-साथ दिन के तापमान में तेजी से गिरावट अाएगी। दिन में गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ने लगेगी।

 

शुक्रवार को सुबह ठिंठुरन कम रही। धूप निकलने के बाद तेजी से तापमान में बढ़ोतरी हुई। सुबह 9:30 बजे तक राहत देने वाली धूप निकल अाई थी। इस वजह से लोग सुबह धूप में खड़े नजर अाए। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिसे कम रहा। हवा में नमी की मात्रा सामान्य से 20 फीसद अधिक रही।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top