Now Reading
मप्र उपचुनाव के नतीजे :28 सीटों में से 18 पर भाजपा, 9 पर कांग्रेस, 1 पर बसपा आगे; मुरैना की 5 में से 3 सीट पर कांग्रेस आगे

मप्र उपचुनाव के नतीजे :28 सीटों में से 18 पर भाजपा, 9 पर कांग्रेस, 1 पर बसपा आगे; मुरैना की 5 में से 3 सीट पर कांग्रेस आगे

प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। 28 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। इनमें 18 सीटों पर भाजपा और 9 सीट पर कांग्रेस आगे है, जबकि 1 सीट (मुरैना) पर बसपा आगे है। अब तक आए रुझानों में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। शिवराज सरकार के 8 मंत्री आगे चल रहे हैं।

वहीं, सुमावली में मंत्री एंदल सिंह कंसाना और मेंहगाव से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री ओपीएस भदौरिया पीछे हैं। ग्वालियर की तीनों सीट पर भाजपा आगे है। भोपाल संभाग की दोनों सीट (ब्यावरा और सांची) पर भी भाजपा लीड लिए हुए है। उधर, मालवा की 5 सीटों में से 2 पर सीट पर कांग्रेस बढ़त पर है। सिंधिया के प्रभाव वाले चंबल के मुरैना की 5 सीटों में से 3 सीटों पर भाजपा पीछे है।

राज्य में 3 नवंबर को मतदान हुआ था।

मतगणना के बीच पूर्व सीएम कमलनाथ ने भोपाल में कमला पार्क स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद पीसीसी दफ्तर पहुंचे। वहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक घंटे रुक जाइए, सब क्लियर हो जाएगा।

उपचुनाव की 10 हॉट सीटें:

सीट किसके बीच मुकाबला कौन आगे
सांवेर सिलावट (भाजपा) और प्रेमचंद गुड्‌डू (कांग्रेस) सिलावट
सुरखी गोविंद सिंह (भाजपा) और पारुल साहू (कांग्रेस) गोविंद सिंह
ग्वालियर प्रदुम्न सिंह तोमर (भाजपा) और सुनील शर्मा (कांग्रेस) तोमर
डबरा इमरती देवी (भाजपा) और सुरेश राजे (कांग्रेस) इमरती देवी
बमोरी महेंद्र सिंह सिसौदिया (भाजपा) और कन्हैया लाल (कांग्रेस) सिसौदिया
सुमावली एंदल सिंह कंसाना (भाजपा) और अजब सिंह कुशवाह (कांग्रेस) अजब सिंह
दिमनी गिर्राज दंडोतिया (भाजपा) और रविंद्र सिंह तोमर तोमर
बदनावर राजवर्धन सिंह (भाजपा) और कमल पटेल (कांग्रेस) राजवर्धन सिंह
सांची प्रभुराम चौधरी (भाजपा) और मदन लाल चौधरी (कांग्रेस) प्रभुराम चौधरी
पोहरी सुरेश धाकड़ (भाजपा) और हरिवल्लभ शुक्ला (कांग्रेस) धाकड़ आगे

चुनाव अपडेट्स:

  • दिमनी सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री गिर्राज दंडोतिया पीछे हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह तोमर लीड लिए हुए है।
  • मुरैना की जोरा सीट पर कांग्रेस के पंकज उपाध्याय आगे है। यहां भाजपा के सूबेदार सिंह से उनका मुकाबला है।
  • भिंड की मेंहगाव सीट से कांग्रेस के हेमंत कटारे आगे। भाजपा प्रत्याशी और मंत्री ओपीएस भदौरिया पीछे।
  • सुरखी सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 3000 वोट से आगे।
  • सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट 1300 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू प्रत्याशी हैं।
  • नेपानगर सीट में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर आगे।
  • देवास की हाट पिपल्या सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल 1171 वोट से आगे।
  • सुवासरा से भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग आगे चल रहे हैं।
  • ब्यावरा से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार एक हजार वोटों से आगे।
  • बदनावर में मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 1650 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • सांची से भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी आगे चल रहे हैं।
  • डबरा सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री इमरती देवी 500 वोट से आगे।
  • ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी प्रद्यु्म्न सिंह तोमर आगे।
  • ग्वालियर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना लाल गोयल 500 वोट से आगे।
  • आगर से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 1500 वोटों से भाजपा के मनोज ऊंटवाल से आगे।
  • बमोरी से मंत्री और भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया आगे।
  • अनूपपुर से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री बिसाहूलाल सिंह 1100 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • अम्बाह में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यप्रकाश सखवार भाजपा के कमलेश जाटव से आगे चल रहे हैं।
  • भांडेर सीट से कांग्रेस के फूल सिंह बरैया आगे चल रहे हैं। यहां से भाजपा की रक्षा राम सिरोनिया प्रत्याशी हैं।
  • सुमावली में कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह आगे हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी मंत्री एंदल सिंह कंसाना से उनका मुकाबला है।
  • अशोकनगर की मुंगावली सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव 5383 वोट से आगे।
  • अशोकनगर सीट से भाजपा के जजपाल सिंह जज्जी 861 वोटों से आगे हैं।
  • पोहरी सीट में भाजपा प्रत्याशी और मंत्री सुरेश धाकड़ 200 वोट से आगे हैं। शुरुआती रुझान में बसपा प्रत्याशी कैलाश कुशवाह आगे थे।
View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top