Now Reading
रामप्रकाश यादव हत्याकांड के सजायाफ्ता को पैरोल देने पर स्वजनों ने जताइ आपत्ति

रामप्रकाश यादव हत्याकांड के सजायाफ्ता को पैरोल देने पर स्वजनों ने जताइ आपत्ति

ग्वालियर। पूर्व जनपद अध्यक्ष रामप्रकाश यादव व पुत्र अजीत सिंह यादव की हत्या के मामले में सजायाफ्ता कल्याण, गजेंद्र, अजीत यादव व विनोद माहौर को पैरोल देने पर मृतक के बेटे शैलेंद्र सिंह यादव ने आपत्ति जताई है। शैलेंद्र ने कलेक्टर व एसपी को आवेदन देकर इन लोगों से खतरे की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग भी की है। साथ ही सजायाफ्ता की पैरोल निरस्त करने की मांग की है। आवेदनकर्ता का कहना है कि नियमानुसार इन लोगों को पैरोल नहीं मिल सकती है।

मोहनपुर निवासी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 6 फरवरी 2013 को मेरे पिता रामप्रकाश यादव व बड़े भाई अजीत सिंह यादव की सचिन तेंदुलकर मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में सजायाफ्ता कल्याण सिंह, गजेंद्र सिंह यादव, अजीत सिंह यादव व विनोद माहौर को पैरोल मंजूर हुई है। इसके कारण उसके स्वजनों को जान का खतरा बढ़ गया है। शैलेंद्र सिंह यादव ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह व एसपी अमित सांघी को लिखित शिकायती आवेदन देकर सुरक्षा की मांग करते हुए पैरोल पर छोड़े जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। साथ ही इनकी पैरोल निरस्त करने की मांग की है। शैलेंद्र सिंह यादव के आवेदन को कलेक्टर ने सचिव जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं जेल, महानिदेशक जेल व एसपी को भेज दिया है।

रामप्रकाश यादव व कल्याण सिंह के परिवार के बीच वर्षों पुरानी रंजिश है। इसके चलते दोनों तरफ से 5 लोगों की हत्या हो चुकी है। शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि एसपी अमित सांघी से भी मुलाकात की थी। उन्होंने परिवार की सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top