बिहार में 71 सीटों पर वोटिंग जारी, औरंगाबाद में बड़ी साजिश नाकाम

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है। पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान हो रहा है। कुल 1066 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 114 महिला और 952 पुरुष हैं। आठ मंत्रियों की किस्मत का फैसला होना है। लोकजनशक्ति पार्टी यानी LJP के 42 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी इलाके से पिछली बार (2015 के विस चुनाव में) लालू की पार्टी राजद के 27 विधायक जीतकर आए थे। पहली बार विधानसभा चुनाव में अपने गठबंधन का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी यादव के लिए भी पहला दौर बेहद महत्वपूर्ण है। दलों के हिसाब से देखें तो पहले चरण में RJD के सबसे ज्यादा 25 विधायक मैदान में हैं। दूसरे नंबर पर JDU है, जिसके 23 विधायक हैं। भाजपा के 13 और कांग्रेस के 8 विधायक हैं।
औरंगाबाद में मतदान शुरू से ठीक पहले दो आईईडी मिले। इसे चुनाव में खलल डालने की बड़ी साजिश माना जा रहा है, जिसे नाकाम कर दिया गया। सीआरपीएफ ने इन्हें डिफ्यूज कर दिया।
Bihar 1st Phase Voting LIVE Updates: लखीसराय के बड़हिया स्थित बूथ पर ईवीएम खराब। मतदान शुरू होने का इंतजार करते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। बांका जिला की पांच विधानसभा सीट के लिए 14 लाख मतदाता आज 62 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। सभी 2045 बूथ के लिए मतदान सुबह सात बजे से ही शुरु हो गया है। नक्सल प्रभाव वाले कटोरिया और बेलहर विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर मतदान शाम चार बजे ही बंद हो जाएगा।