Now Reading
ग्वालियर में सो रही पत्नी पर पति ने डाला खौलता हुआ पानी, हालत गंभीर

ग्वालियर में सो रही पत्नी पर पति ने डाला खौलता हुआ पानी, हालत गंभीर

ग्वालियर,  एक युवक ने सो रही पत्नी पर खौलता पानी डाल दिया। खौलता पानी गिरने से महिला झुलस गई है। आसपास के लोगों ने बचाकर उसे अस्पताल पहुंचाया है। जहां उसकी हालत गंभीर है। घटना सोमवार सुबह थाटीपुर सुरेश नगर सरकारी मल्टी की है। झुलसी महिला का पति मजदूर है। कई दिन से काम नहीं मिलने से परेशान था। उसकी बेरोजगारी को लेकर बीते 7 दिन से घर में पत्नी से झगड़ा हो रहा था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से उनके तीन बच्चे दहशत में हैं।

थाटीपुर थानाक्षेत्र के सुरेश नगर स्थित सरकारी मल्टी निवासी 35 वर्षीय सीमा घरों में झाडू पोंछा का काम करती है। उसका पति बांकेलाल भी मजदूरी करता था। कुछ दिनों से बांकेलाल मजदूरी नहीं मिल रही है। जिस कारण उसने काम की तलाश करना ही बंद कर दी है और घर में पड़ा रहता है। इसी बात पर सीमा और उसके पति के बीच में रोज विवाद हो रहा था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे बांकेलाल ने पानी गर्म किया और सो रही सीमा पर डाल दिया। गर्म पानी से झुलसी सीमा ने शोर मचाया। शोर सुनकर पास सो रहे बच्चे जाग गए। उसी मल्टी में ऊपर की मंजिल पर सीमा की बहन भी रहती है। वह और अन्य पड़ोसी आए और सीमा को तत्काल अस्पताल पहंुचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहंुची और घायल महिला के पति के खिलाफ हत्या के इरादे से गर्म पानी फेंकने पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपित भाग गया है।

 

बच्चे दहशत में…

सीमा के दो बेटियां और एक बेटा है। घटना के समय वह पास ही सो रहे थे। पिता का ऐसा स्वरूप देखकर वह घबरा गए हैं। घटना के बाद से वह दहशत में हैं और अभी अपनी मौसी के पास है। क्योंकि बांके के सिर खून सवार था ऐसे में वह बच्चों को भी नुकसान पहुंचा सकता था।

आरोपित की तलाश जारी है

एक युवक ने अपनी पत्नी पर खौलता पानी डाला है। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। आरोपित पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।- आरवीएस विमल, थाना प्रभारी थाटीपुर

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top