Now Reading
169 दिन बाद फिर दौड़ी मेट्रो, टच-फ्री सिक्योरिटी, मास्क न पहनने पर जुर्माना

169 दिन बाद फिर दौड़ी मेट्रो, टच-फ्री सिक्योरिटी, मास्क न पहनने पर जुर्माना

केंद्र सरकार ने Unlock 4.0 में मेट्रो चलाने की मंजूरी दे दी थी। इसके बाद सोमवार यानी 7 सितंबर से देशभर में मेट्रो ट्रेन चल पड़ी। इस दौरान कोरोना महामारी से बचाव के सख्त नियमों का पालन किया जा रहा है। दिल्ली में टच-फ्री सिक्टोरिटी है। मास्क पहनना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लगेगा। इस तरह मुंबई को छोड़ देश के बाकी शहरों में 169 दिन बाद मेट्रो सुविधा शुरू हुई है। हालांकि जिन इलाकों में कोरोना का कहर अधिक है, वहां अभी लोगों को इंतजार करना होगा। राजधानी दिल्ली में मेट्रो के संचालन की चरणबद्ध व्यवस्था की गई है।

सोमवार और मंगलवार को 37 स्टेशनों के साथ 49 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यलो लाइन ही चालू रहेगी। इसके लिए सुबह 7 बजे से 11 बजे और शाम 4 बजे से शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक का समय तय किया गया है। दूसरे चरण में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच और शाम चार बजे से रात 10 बजे के बीच मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। डीएमआरसी ने कहा कि स्टेशनों पर कोरोना संबंधी नियमों का पालन करने के लिए लगभग 1,000 अधिकारियों और कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

यात्रियों को लिए मोबाइल आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य किया गया है। साथ ही भुगतान केवल स्मार्टकार्ड से होगा। स्टेशन पर ट्रेन आने पर सभी गेट नहीं खोले जाएंगे। यात्रियों के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन होता रहे, इसलिए यह फैसला किया गया है। मेट्रो स्टेशन परिसर के साथ ही ट्रेन में भी मास्क पहनना अनिवार्य है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही यात्रियों को स्टेशन परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top