Now Reading
कटारे का आरोप मंत्री के कहने पर ब्राह्मणों पर हो रहे है झूठे केस दर्ज

कटारे का आरोप मंत्री के कहने पर ब्राह्मणों पर हो रहे है झूठे केस दर्ज

 

भिंड! मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री अरविंद भदौरिया ने गुंडों बदमाशों को खुला संरक्षण दे रखा है। और जिन आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए वह आरोपी मंत्री के मंच पर नजर आ रहे हैं। अटेर क्षेत्र के ब्राह्मणों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।  श्री भदौरिया पर सत्ता का नशा हावी हो गया है। इधर सत्ता के दबाव में आकर पुलिस भी उन गुंडों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यह आरोप अटेर क्षेत्र के पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने गुरुवार की शाम अटेर रॉड स्थित निज निवास पर एक प्रेसवार्ता के दौरान लगाएं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जय श्री राम बघेल मीडिया प्रवक्ता अनिल भारद्वाज व भोलाराम उपाध्याय मौजूद थे।
श्री कटारे ने प्रशासन को आड़े हांथो लेते हुए चेताया है कि अगर मंत्रियों के संरक्षण में जो आरोपी पनप रहे हैं उनको गिरफ्तार नहीं किया गया। तो जन आंदोलन खड़ा करेंगे। उन्होंने कहा है  कि 18 जुलाई को मंत्री बनाए जाने के बाद अरविंद भदौरिया के प्रथम भिंड नगर आगमन पर  फेथ बिल्डर्स के मालिक राघवेंद्र सिंह तोमर की एक करोड़ पच्चीस लाख की मर्सिडीज गाड़ी में पधारे थे। जबकि वह अपने आप को एक गरीब बताया करते हैं। उन्होंने कहा। इसी क्रायक्रम में पांच हज़ार का इनामी  उनके साथ उनके मंच पर नजर आ रहा है। लेकिन मंत्री का संरक्षण प्राप्त होने से पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। मंत्री के बारे में श्री कटारे ने आगे कहां है उन्होंने एक सजातीय उप नििरीक्षक

को  अटेर थाने में पदस्थ करा कर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि काली अहरौली में 15 लोगों के विरुध्द प्रकरण दर्ज किए गए जिसमे हकीकत यह नहीं है। गांव में अनुपयोगी सड़क पर मलबा पड़ा हुआ था जो मंदिर पर रास्ता बनवाने के उपयोग में लिया गया था। लेकिन उन्होंने इस मामले को लेकर 15 लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया है। यह राजनैतिक दोषपूर्ण भावना व षड्यंत्र पूर्वक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top