डोल ग्यारस पर अलग-अलग स्थानों पर निकली निकली ठाकुरी जी की सवारी*

भिण्ड, 30 अगस्त। भिंड जिले के गोरमी एवं दबोह कस्बों में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण (ठाकुर जी) की शाही सवारी की शोभायात्रा यात्रा शंख झालर की ध्वनि के साथ धूमधाम से निकाली गई। जिसमें नगर के संपूर्ण मन्दिरों से भगवान अपनी शाही सवारी के साथ जल बिहार के लिए निकले
सर्वप्रथम सभी मन्दिरों के भगवान की सवारी बुधोलिया के मन्दिर पर एकत्रित हुई इसके पश्चात सभी भगवान की शाही सवारी जल विहार के लिए करधेन तालाब की ओर रवाना हुई। भगवान की शोभायात्रा नगर के बीच बाजार से होते हुए करधेन तालाब पर पहुंची, जहां मन्दिर के पुजारियों ने अपने-अपने ठाकुर जी को जल बिहार (स्नान) करा कर पूजा अर्चना की। इसके उपरांत भगवान को पुन: बाजार से होते हुए अपने-अपने मन्दिरों की ओर ले जाया गया। इसी बीच नगर के धर्म प्रेमियों व नागरिकों ने जगह-जगह भगवान की सवारी की आरती कर स्वागत व प्रसाद वितरण किया।