Now Reading
ग्वालियर में भाजपा के कार्यक्रम में काले कपड़े पहने लोगों को नो एंट्री

ग्वालियर में भाजपा के कार्यक्रम में काले कपड़े पहने लोगों को नो एंट्री

ग्वालियर । भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश में सरकार बदलने के बाद आज पहली बार ग्वालियर आ रहे हैं। उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान और अन्य मंत्री भी रहेंगे। यहां वे तीन दिवसीय भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में प्रवेश करने से पहले लोगों की कड़ी जांच की जा रही है। काले कपड़े पहने लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा। यहां तक की काला दुप्पटा पहने महिलाओं को भी कार्यक्रम में नहीं जाने दिया। पुलिस को डर है कि कहीं कोई कपड़े का काला झंड़ा ना बना ले। कुछ समय पहले ही पुलिस ने सीएम और सिंधिया को काले झंड़े दिखाकर विरोध करने की कोशिश कर रहे कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को किया गिरफ्तार

कांग्रेस ने उनके विरोध के लिए तीन स्थानों पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया और सुबह से ही कांग्रेस के नेता वहां पहुंच गए। ऐसे में पुलिस ने इन इलाकों को छावनी बना दिया। पुलिस ने विरोध करने पहुंचे पूर्व मंत्री लाखन सिंह, अशोक सिंह, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सुनील शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देंवेंद्र शर्मा, अमर सिंह, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेन्द्र दर्शन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील श्रीवास पप्पू, जिला कांग्रेस सचिव कुलदीप कौरव को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़ी संख्या में पुलिस बल उन्हें रोकने के लिए तैयान किया गया है। ग्वालियर में महिला कांग्रेस नेता डॉ रश्मि पवार शर्मा काले कपड़े पहनकर सिंधिया का विरोध करने पहुंची, उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूर्व मंत्री बालेंद्र शुक्ला, भगवान सिंह यादव, पूर्व सांसद रामसेवक सिंह गुर्जर ने भी गिरफ्तारी दी। प्रदेश मीडिया प्रभारी केके मिश्रा प्रदेश ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ को ग्वालियर में 3000 कांग्रेसी गिरफ्तार होने की जानकारी दी है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top