तेंदुए ने घर में घुसकर किया बकरी का शिकार
August 20, 2020

*सांकरी गांव की घटना क्षेत्र में व्याप्त भय और आक्रोश*
भिंड।जैसे-जैसे चंबल नदी में पानी बढ़ रहा है तेंदुओं की गतिविधियां राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य के किनारे बसी आबादी में बढ़ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से सांकरी गांव में तेंदुए की पदचाप सुनी जा रही है। अभी दो तेंदुए 400 मीटर की दूरी पर कॉलोनी में पेड़ पर चढ़ गए थे। काफी मशक्कत के बाद रात्रि होने पर दोनों उतर कर जंगल में चले गये। एक दिन भी नहीं बीता कि रात के समय 11 बजे बीहड़ से सटे हुये कमलेश नामक बकरी पालक के यहां दो तेंदुओं ने एक साथ दो बकरियों के बाड़े पर हमला कर दिया। बकरियों के जोर से मिमियाने पर कमलेश और उसके परिवार जन जग गए और उन्होंने संघर्ष करके एक बकरी तेंदुए से बचा ली, जिसका रात्रि में ही जलाकर के उपचार करके उसे बचा लिया गया और तेंदुए दूसरी बकरी को ले गए तथा रात में 100 मीटर की दूरी पर ही शिकार करके खा गये। इस घटना को लेकर गांव वालों में भय व्याप्त हो गया है और गांव वाले बहुत आक्रोश में है। मनुष्यों और वन्य जीवों में यह संघर्ष बढ़ सकता है। और इस संघर्ष में तेंदुओं की हत्या भी हो सकती है। इस संबंध में जब वन विभाग के एसडीओ स्वामी कार्तिक नाइट से बात की तो उन्होंने कहा की हम वन कर्मियों की इलाके में ड्यूटी लगा रहे हैं जिससे जब तेंदुआ की गतिविधियां खत्म हो जाए तब तक वन विभाग के कर्मचारी उनकी सुरक्षा करेंगे।
कथन
मैं एसडीओ को निर्देश दे रहा हूं तथा बकरी का मुआवजा दिलवाने की कार्रवाई भी की जा रही है। एवं क्षेत्र में मानव और वन्य पशुओं के संघर्ष को टाला जाएगा।
बीएस अन्नीगिरी, सीसीएफ वाइल्ड लाइफ मध्य प्रदेश
कथन
क्षेत्र में अमला भेज रहे हैं तथा ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है उसकी बच्चों को और बुजुर्गों को खुले में ना जाने दें खुले में शौच ना जाएं तथा जानवरों को सुरक्षा में रखें एवं जंगल में अकेले ना जाएं वन्य पशुओं के साथ सह अस्तित्व बनाकर रखने से ही प्रकृति का संरक्षण होता है इसलिए वन विभाग का सहयोग करें।
स्वामी कार्तिक नायक एसडीओ वन विभाग