50 लाख और कार के लिए महिला को किया प्रताड़ित, केस दर्ज
August 7, 2020

भोपाल महिला थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर 50 लाख रुपये और कार के लिए प्रताड़ित करने पर उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित सवा साल से प्रताड़ित कर रहे थे। फिलहाल अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
महिला थाना पुलिस के अनुसार कोतवाली पुराना शहर में रहने वाली 27 वर्षीय महिला की शादी मई 2019 में रायपुर निवासी अभिजीत नाहटा से हुई थी। अभिजीत निजी काम करते हैं। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय तक तो सब ठीक रहा है, लेकिन कुछ माह बाद परिवार वाले दहेज में 50 लाख रुपए और कार की मांग करने लगे। नहीं देने पर अभिजीत और उसका परिवार महिला को प्रताड़ित करने लगे और उसे मायके भेज दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद अभिजीत और उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।