Now Reading
भूमि पूजन से पहले दिग्विजय सिंह का ट्वीट, कहा- प्रभु हमें क्षमा करना, यह निर्माण निर्विघ्न रूप से पूरा हो यही हमारी आप से प्रार्थना

भूमि पूजन से पहले दिग्विजय सिंह का ट्वीट, कहा- प्रभु हमें क्षमा करना, यह निर्माण निर्विघ्न रूप से पूरा हो यही हमारी आप से प्रार्थना

अयोध्या में आज राम मंदिर का विधिवत भूमिपूजन होने जा रहा हैं। पूरे देश में उत्सव का माहौल है। लेकिन, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह भूमिपूजन के मुहूर्त को अशुभ बता रहे हैं। बीते पांच दिनों में दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे को लेकर कई ट्वीट किए।

भूमि पूजन से पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि – आज अयोध्या जी में भगवान रामलला के मंदिर का “शिलान्यास” वेद द्वारा स्थापित ज्योतिष शास्त्र की स्थापित मान्यताओं के विपरीत हो रहा है, हे प्रभु हमें क्षमा करना। यह निर्माण निर्विघ्न रूप से पूरा हो यही हमारी आप से प्रार्थना है। जय सिया राम।

अपने एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा – अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के अशुभ मुहूर्त में कराये जाने पर हमारे हिंदू (सनातन) धर्म के द्वारका व जोशीमठ के सबसे वरिष्ठ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज का संदेश व शास्त्रों के आधार पर प्रमाणित तथ्यों पर वक्तव्य अवश्य देखें।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top