Now Reading
बड़ी खबर ;मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कोरोना पॉजिटिव 

बड़ी खबर ;मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कोरोना पॉजिटिव 

शासन, भाजपा और प्रशासन  में मचा हड़कंप 
भोपाल।  प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते  आज  एक बड़ी खबर आई।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह स्वयं कोविड पाए गए हैं। देश में किसी भी सीएम के कोरोना पॉजिटिव होने का यह पहला मामला है।  कुछ दिन पहले उनके सहकारिता मंत्री अरविन्द भदौरिया भी   कोरोना संक्रमित  पाए गए थे। 
सीएम ने  अपने कोरोना संक्रमित होने की सूचना स्वयं ट्वीट करके दी।  उन्होंने  लिखा है कि उनकी कोरोना सेम्पल पॉजिटिव पायी गयी है। मेने अपने को आइसोलेट कर लिया है। 
इस खबर के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है।  प्रशासनिक और भाजपा के सियासी  हड़कंप है क्योंकि मुक्यमंत्री की इनसे मेल मुलाक़ात आम बात होती थी।
गौरतलब 
है कि कोरोना की चपेट में कोंग्रेस विधायक भी आ चुके है लेकिन मंत्री और राजनेता अपने स्वागत सत्कार और बैठके आयोजित करने से बाज नही आ रहे ।

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब तक 13 लाख 37 हजार 22 हो चुकी है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया कि शुक्रवार को 4 लाख 20 हजार 898 सैंपल की जांच हुई। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस तरह, 24 जुलाई तक देश में 1 करोड़ 58 लाख 49 लाख 68 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं।

उधर, को-वैक्सीन का दिल्ली के एम्स में ट्रायल शुरू हो गया है। पहले दिन शुक्रवार को 30 साल के एक शख्स को वैक्सीन लगाई गई। अच्छी बात यह रही कि वैक्सीनेशन के बाद शख्स को किसी भी प्रकार का रिएक्शन नहीं हुआ। एम्स ने बताया कि अब धीरे-धीरे ट्रायल में वॉलंटियर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी।

देश में रिकॉर्ड 48 हजार 895 मरीज मिले
शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 48 हजार 895 मरीज मिले। यह अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। देश में सिर्फ दो दिन में 97338 मरीज मिले। शुक्रवार को 48 हजार 443 केस सामने आए थे। वहीं, पिछले 24 घंटे में 761 लोगों की मौत हो गई।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top