Now Reading
एक दिन में रिकॉर्ड 50 हजार के करीब नए केस, अब तक 30 हजार से ज्यादा मौतें

एक दिन में रिकॉर्ड 50 हजार के करीब नए केस, अब तक 30 हजार से ज्यादा मौतें

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। कोरोना मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। भारत में भी हालात अब बेकाबू होते जा रहे हैं। रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड उछाल आ रहा है। शुक्रवार को नए मरीजों का आंकड़ा 50 हजार के करीब पहुंच गया है। गुरुवार को भी देश में 45 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। सबसे ज्यादा संक्रमण ने महाराष्ट्र राज्य को प्रभावित किया है। जुलाई में कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही नए शहर भी तेजी से इसकी चपेट में आए हैं और हॉटस्पॉट के तौर पर तब्दील हो गए हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी बढ़ गई है।

देश में कोरोना मरीजों की बढ़ती रफ्तार ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में 49,310 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। इस दौरान 740 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही देश में कुल मरीजों की संख्या 12,87,945 पर पहुंच गई है। इसमें से 4,40,135 एक्टिव केसेस हैं। वहीं अब तक कुल 8,17,209 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में मौतों का आंकड़ा 30 हजार को पार करते हुए 30,601 पर पहुंच गया है।

कोरोना की जांच की संख्या भी डेढ़ करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। भारतीय आयुर्विंज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को 3,52,801 नमूनों की जांच होने के साथ 23 जुलाई तक कुल 1,54,28,170 नमूनों की जांच हो चुकी है।

आइसीएमआर में वैज्ञानिक और मीडिया समन्वयक लोकेश शर्मा के अनुसार गुरुवार तक चार दिनों में 14 लाख नमूनों की जांच की गई। जांच की क्षमता बढ़कर रोजाना चार लाख नमूनों के करीब हो गई है।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top