दिग्विजय बोले, गांधी परिवार के बिना कांग्रेस नहीं, राहुल ही PM मोदी से कर सकते हैं सामना
July 16, 2020

रायपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के अचानक छत्तीसगढ़ दौरे से राज्य का सियासी माहौल गरमा गया है। लौटने से पहले सिंह ने कहा कि गांधी परिवार के बिना कांग्रेस को नहीं देखा जा सकता है। मोदी से राहुल ही लड़ सकते हैं। सिंह कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जोगी को श्रद्धांजलि देने सागौन बंगला भी गए।
इसके बाद सिंह विशेष प्लेन से भोपाल लौट गए। उनके लौटने के साथ सियासी गलियारे में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विलय से लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर असंतोष की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई।