Now Reading
ब्यूटी पार्लर के अंदर दुल्हन की हत्या

ब्यूटी पार्लर के अंदर दुल्हन की हत्या

रतलाम। रतलाम जिले के जावरा में रविवार सुबह मेकअप कराने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की अज्ञात आरोपित ने गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपित की पुलिस तलाश कर रही है। जावरा सीएसपी पीएस राणावत ने बताया कि शाजापुर निवासी दुल्हन शानू पिता कमलसिंह यादव परिवार के साथ सुबह ही जावरा आई थी। शानू की शादी रविवार को नागदा (उज्जैन) के गौरव जैन के साथ होने वाली थी। दुल्हन तैयार होने बहन के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी।

पुलिस के अनुसार ब्यूटी पार्लर में अज्ञात युवक आया, जिसने पहले बाहर से फोन लगाया, उसके बाद ब्यूटी पार्लर में घुसकर धारदार हथियार से दुल्हन शानू की गला रेत कर हत्या कर दी। अचानक हुए घटनाक्रम से सभी चौंक गए। दुल्हन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

घटना के बाद से दुल्हन और दूल्हे दोनों के परिवार में मातम छा गया है। दुल्हन शानू अपनी शादी के लिए सवरने ब्यूटी पार्लर गई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि वहां मौत उसका इंतजार कर रही है। एक ही झटके में दोनों परिवारों के सारे सपने बिखर गए।

View Comments (0)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Scroll To Top